Symptoms Of High Cholesterol In Females In Hindi: हमारे शरीर में हेल्दी कोलेस्ट्रॉल का होना जरूरी है। हेल्दी कोलेस्ट्रॉल की मदद से शरीर में नए सेल्स बनते हैं और ओवर ऑल बॉडी के लिए भी इसका महत्वपूर्ण योगदान है। लेकिन, हमारी मौजूदा जीवनशैली इतनी खराब हो गई है कि न चाहते हुए भी लोगों को कोलेस्ट्रॉल का स्तर बिगड़ने लगता है। अगर किसी के शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल हो जाए, तो इससे कई घातक बीमारियां हो सकती हैं। विशेषकर महिलाओं की बात करें, तो पुरुषों की तुलना में मेनोपॉज हो चुकी महिलाओं में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का रिस्क ज्यादा होता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि महिलाओं को इस संबंध में अधिक जागरूक होने की जरूरत है। ऐसे में महिलाओं के और जरूरी हो जाता है कि वे कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के लक्षणों (Cholesterol Ke Lakshan) के बारे में जानें।
महिलाओं में हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- Symptoms Of High Cholesterol In Females In Hindi
सबसे पहले आपको यह स्पष्ट कर दें कि कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर किसी तरह के विशेष संकेत या लक्षण नजर नहीं आते हैं। कोई व्यक्ति पूरी तरह से फिट नजर आने के बावजूद, उसका कोलेस्ट्रॉल हाई हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल के हाई होने का पता तभी चलता है, जब इसके कारण होने वाली अन्य बीमारियों के लक्षण उभरने लगते हैं। इसके बावजूद, जो संकेत नजर आ सकते हैं, वे इस प्रकार हैं-
सीने में दर्द होना
अगर कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाए, तो आर्टरीज भी प्रभावित हो जाती है। आर्टरीज, जो हार्ट को ब्लड सप्लाई करती है, उसमें कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाए, तो ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। ऐसे में कई बार महिला को सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है। यहां तक कि कोरोनरी आर्टरी से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए, हर महिला को कोरोनरी आर्टरीज डिजीज के लक्षणों पर गौर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का क्या मतलब है? डॉक्टर से समझें कैसे बनता है ये
पैरों में दर्द होना
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पैरों में दर्द होना सबसे कॉमन संकेत होता है। पैरां में दर्द होने का मुख्य कारण है कि कोलेस्ट्रॉल की वजह से पैरां में मौजूद ब्लड वेसल्स ब्लॉक हो जाती हैं या सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में महिलाएं जब चलती-फिरती हैं या फिर फिजिकल एक्टिविटी करती हैं, तो उनके पैरों में दर्द होने लगता है। यहां तक कि सामान्य वॉक करने के दौरान भी पैरों में दर्द होने की समस्या होने लगती है।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए करें इन आदतों में बदलाव
बहुत ज्यादा पसीना आना
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण कुछ लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि पूरी बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई सही तरह से नहीं होता है। ऑक्सीजन सप्लाई नहीं होने की वजह है ब्लड फ्लो का बाधित होना। यह बात आप जानते ही होंगे कि बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण कई ब्लड वेसल्स में ब्लॉकेज हो जाती है। बहरहाल, अगर आपको अक्सर रात को सोते समय बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो बेहतर है कि एक बार अपना कोलेस्ट्रॉल लेवल चेक कराएं।
आंखों में कमजोरी आना
कई बार कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर आंखों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है। दरसअल, कोलेस्ट्रॉल की वजह से आंखों की रोशनी धुंधली हो सकती है या फिर पूरी तरह आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
जैसा कि आपको पहले ही बताया गया है कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर जरूरी नहीं है कि लक्षण नजर आएं। यहां बताए गए सभी लक्षण आपको कोलेस्ट्रॉल होने पर नजर आ भी सकते हैं और नहीं भी नजर आ सकते हैं। इसलिए, अगर कोलेस्ट्रॉल का अंदेशा हो, तो तुरंत अपना चेकअप करवाएं और डॉक्टर से मिलें।
All Image Credit: Freepik