Causes of Bad Cholesterol Level In Women In 40s: महिलाओं को 40 के उम्र में और इसे बाद शरीर का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इस समय तक अधिकतर महिलाओं की जीवनशैली काफी सुस्त होने के साथ वह अपने खानपान का भी ठीक से नहीं रखती हैं। इस कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। साथ ही एस्ट्रोजन के कारण पुरुषों की तुलना में महिलाओं में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होता है। एस्ट्रोजन के स्तर में बदलाव के कारण महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल का स्तर पीरियड्स के कारण अलग हो सकता है। वहीं मेनोपॉज के बाद बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)बढ़ता है जबकि गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) गिरता है। जिस कारण 40 की उम्र के बाद महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और कई बीमारियों होने का जोखिम भी होता है । शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से जानेंगे कि 40 की उम्र के बाद और क्या कारण हो सकते हैं महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के।
खराब खानपान
खराब खानपान की वजह से महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। ट्रांस वसा, फैटी युक्त मांस, तले हुए खाद्य पदार्थ और प्रोस्सेड फूड्स में फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाती है, जिससे हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता हैं। ऐसे में 40 के बाद महिलाओं को इन चीजों का कम से कम सेवन करना चाहिए।
फिजिकल एक्सरसाइज कम करना
महिलाओं में 40 की उम्र का बाद एक्सरसाइज न करने की वजह से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। नियमित एक्सरसाइज एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। कोशिश करें कि दिन में 20 से 25 मिनट एक्सरसाइज या फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें।
वजन ज्यादा होना
लंबे समय तक खानपान और एक्सरसाइज पर ध्यान न देने की वजह से महिलाओं में वजन ज्यादा होने की समस्या हो जाती है। अधिक वजन या मोटापा शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढाता है। साथ ही वजन ज्यादा होने से मेटबॉलिज्म भी गड़बड़ा जाता है, इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में स्ट्रोक से पहले दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज
हार्मोनल परिवर्तन
40 के बाद महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन के कारण भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज के कारण महिलाओं में हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, जिस कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में इन ल7णों को कम करने के हेल्दी डाइट का सेवन करें।
फैमिली हिस्ट्री
शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढने का कारण जेनेटिक भी हो सकता है। यदि आपके परिवार में उच्च कोलेस्ट्रॉल या हृदय रोग की हिस्ट्री हैं, तो आपमें कोलेस्ट्रॉल होने की संभावना अधिक हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को 40 के बाद अपना चेकअप जरूर कराते रहना चाहिए।
40 की उम्र के बाद महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के ये कारण हो सकते हैं। हालांकि, महिलाओं को 40 की उम्र के बाद अपना संपूर्ण हेल्थ चेकअप समय-समय पर कराते रहना चाहिए।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version