
Stroke Symptoms In Women: महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य पर पुरुषों की अपेक्षा थोड़ा कम ध्यान देती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। कई बार महिलाएं घर और ऑफिस के कारण में इतनी व्यस्त हो जाती है कि कई बार शरीर में दिख रहे लक्षणों को नजरअंदाज करती रहती हैं, जिससे बाद में समस्या ज्यादा बढ़ जाती हैं। ब्रेन स्ट्रोक, जिसे स्ट्रोक या सेरेब्रोवास्कुलर भी कहा जाता है। स्ट्रोक तब होता है जब शरीर के किसी हिस्से में रक्त की आपूर्ति में व्यवधान होता है। स्ट्रोक पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकता है लेकिन आपको बता दें, महिलाओं को स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है और इससे पीड़ित होने की संभावना पुरुषों के अपेक्षा थोड़ी ज्यादा होती हैं। महिलाओं में स्ट्रोक आने से पहले कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों के बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
अचानक सुन्नता या कमजोरी
महिलाओं को अगर अचानक से चेहरे, हाथ या पैर में अचानक सुन्नता या कमजोरी का अनुभव हो, तो यह स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है। इस तरह का अनुभव अधिकतर शरीर के एक तरह ज्यादा होता है। कई बार हाथ को उठाने में दिक्कत होने के साथ चेहरे को नीचे करने में भी दिक्कत महसूस होती है।
बोलने या समझने में परेशानी
महिलाओं को स्ट्रोक होने से पहले बोलने या बातों को समझने में परेशानी का अनुभव हो सकता है। यह लक्षण इतना आम है कि कई बार महिलाएं इसको अवॉयड कर देती है। लेकिन अगर आपको भी यह समस्या दिखाई दें, तो तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाएं।
तेज सिरदर्द
अचानक से होने वाला तेज सिरदर्द भी महिलाओं में स्ट्रोक का लक्षण हो सकता है। यह और गंभीर तब हो जाता है जब यह अन्य लक्षणों के साथ दिखाई दें। स्ट्रोक से पहले सिरदर्द इतना तेज होता हैं कि इसे सहन करना मुश्किल हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस होने पर नजर आते हैं ये 5 लक्षण, जानें इसे ठीक करने के उपाय
दृष्टि संबंधी समस्याएं
महिलाओं में स्ट्रोक आने से पहले दृष्टि संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। कई बार आंखों के आगे धुंधलापन छाना, दोहरी दृष्टि और कई बार एक या दोनों आंखों में अचानक से अंधेरा या कमजोर दृष्टि की समस्या हो सकती हैं। इस तरह की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
चक्कर आना
चक्कर आना, चलने में कठिनाई, बैलेंस बनाने में परेशानी और अचानक संतुलन खोना भी स्ट्रोक का संकेत हो सकते है। इसके साथ ही कई बार महिलाओं को स्ट्रोक आने से पहले भ्रम की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में महिलाओं को समझाना काफी मुश्किल हो जाता हैं।
महिलाओं में स्ट्रोक आने से पहले इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस तरह के लक्षण आने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। जितनी जल्दी स्ट्रोक की पहचान और इलाज किया जाएगा, उतना डैमेज कम होने की संभावना बनेगी।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version