Surprising Period Symptoms: हर महीने होने वाले पीरियड्स महिलाओं के जीनव का जरूरी हिस्सा होता है। समय पर पीरियड्स होने से महिलाएं कई बीमारियों से दूर रहने के साथ कंसीव करने में भी मदद मिलती हैं। पीरियड्स होने पर महिलाओं में 3 से 4 दिन पहले से ही कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं जैसे रक्तस्राव, ऐंठन और थकान। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन हर महीने आपके मासिक धर्म को शुरू करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। लेकिन कई बार महिलाओं को पीरियड्स के समय इसके अलावा भी कई तरह के लक्षण नजर आते हैं, जिनसे महिलाएं या, तो अंजान रहती है या फिर इसके बारे में उन्हें बहुत कम जानकारी होती है। कई बार अलग तरह के लक्षण नजर आने पर महिलाएं काफी परेशान हो जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आश्चर्यजनक लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो महिलाओं को पीरियड्स आने से पहले शरीर में दिखते हैं। इन लक्षणों के बारे में जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
अस्थायी वजन बढ़ना
मासिक धर्म के दौरान होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण कुछ महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है। यह प्रोजेस्टेरोन हार्मोन से जुड़ा हुआ हो सकता है। मासिक धर्म शुरू होने से पहले प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर ज्यादा होता है, जिस कारण शरीर में सूजन के साथ मामूली वजन बढ़ने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
व्यायाम करना मुश्किल होता है
पीरियड्स से पहले प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ने से एक्सरसाइज करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। प्रोजेस्टेरोन हार्मोंन का स्तर बढ़ने के कारण आपको वर्कआउट करने के बाद थकावट ज्यादा हो सकती है और शरीर में दर्द भी बढ़ सकता है।
माइग्रेन
पीरियड्स से पहले महिलाओं में माइग्रेन जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं। माइग्रेन का दर्द रहने के कारण कई बार उल्टी और मितली की समस्या भी हो सकती है। यह समस्या एस्ट्रोजेन हार्मोन के स्तर में गिरावट के कारण होती है। आपको बता दें, पीरियड्स में होने वाले माइग्रेन लंबा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दिनों में न करें ये 5 चीजें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
ब्रेस्ट में हल्का दर्द
हर महीने पीरियड आने से पहले महिलाओं की ब्रेस्ट में हल्का दर्द, चुभन और सूजन की समस्या भी हो सकती है। इसका कारण प्रोजेस्टेरोन हार्मोंन हो सकता है। कई बार पीरियड्स में महिलाओं के शरीर में ये समस्या 2 से 3 दिन तक भी रह सकती है।
पाचन से जुड़ी समस्याएं
पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को ब्लीडिंग होती है। लेकिन कई बार पीरियड्स के दिनों में पेट खराब और कब्ज की समस्या बढ़ सकती है। कई बार इस कारण डायरिया की समस्या भी बढ़ सकती है। इन लक्षणों से राहत पाने के लिए महिलाओं को हाइड्रेट रहना चाहिए।
हर महीने पीरियड आने से पहले महिलाओं के शरीर में इस तरह के लक्षण नजर आते हैं। हालांकि, अगर समस्या ज्यादा हो, तो एक बार डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik