Period Symptoms No Woman Should Ignore: हर महीने होने वाले पीरियड्स महिलाओं के जीवन का मुख्य अंग होते हैं। करीब 13-14 साल की उम्र से शुरू होने वाले पीरियड्स करीब 45-50 साल की उम्र तक चलते हैं। समय पर पीरियड्स होने से कई तरह की बीमारियों से बचाव होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहता हैं। अधिकतर महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से पहले कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे पेट में ऐंठन, दर्द, कमजोरी, मूड स्विंग्स और कमर दर्द। लेकिन क्या आप जानते हैं पीरियड्स के दिनों में भी आम से दिखने वाले लक्षण कई तरह की बीमारी के संकेत हो सकते हैं। कई बार पीरियड्स में होने वाली पेट में दर्द और ऐंठन इतनी ज्यादा होती हैं कि महिलाएं काफी परेशन हो सकती हैं। कई महिलाएं इन्हें पीरियड्स के आम लक्षण समझकर अवॉयड करती हैं, जिस काण आगे चलकर ये बीमारी का रूप ले सकती हैं। पीरियड्स में दिखने वाले ये आम से लक्षण किन बीमारियों के संकेत हो सकते हैं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की पूर्णियां के सौरभ क्लीनिक की गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर मंजू कुमारी से।
पीरियड मिस
पीरियड्स साइकल अमूमन 28 से 30 दिन की होती है। लेकिन अगर आपके पीरियड्स अचानक बंद हो जाएं तो इसका कारण प्रेग्नेंसी हो सकती हैं। जिसका आप टेस्ट करके पता लगा सकते हैं। यदि गर्भावस्था नहीं है, तो आपके छूटे हुए मासिक धर्म का कई कारण हो सकते हैं जैसे ज्यादा वजन, असंतुलित हार्मोन, लगातार ब्रथ कंट्रोल पिल्स का सेवन और तनाव। इसके कारण पीसीओएस के साथ प्रेमेनोपॉज के लक्षण भी हो सकते हैं।
भारी रक्तस्राव
अचानक से पीरियड्स में बदलाव और भारी रक्त स्त्राव भी शरीर के लिए ठीक नहीं होता है। भारी रक्तस्राव के साथ-साथ, आपको एनीमिया के लक्षण भी हो सकते हैं, जैसे थकान या सांस लेने में तकलीफ। भारी रक्तस्त्राव को महिला आम लक्षण समझकर अवॉयड करती हैं। लेकिन आपको बता दें, इसका कारण कई बीमारियों का संकेत हो सकता है जैसे हार्मोन असंतुलन, पीसीओएस, थायरॉयड, फाइब्रॉएड और एंडोमेट्रियोसिस।
जल्दी या देर से पीरियड्स आना
सामान्य मासिक धर्म 3 से 7 दिन तक का हो सकता है। लेकिन अगर आपके मासिक धर्म अचानक बहुत कम हो जाएं, तो यह चिंता वाली बात हो सकती है। कई बार महिलाएं लंबे समय तक पीरियड्स जैसे लक्षणों को अनदेखा करती है। लेकिन आपको बता दें, इसका कारण हार्मोन असंतुलन, फाइब्रॉएड या पॉलीप्स हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान ये तरीके अपनाकर वजन बढ़ने से रोक सकती हैं आप, एक्सपर्ट से जानें इनके बारे में
क्रैंप्स का ज्यादा होना
पीरियड्स के दिनों में क्रैंप्स का ज्यादा होना भी कई तरह की समस्याओं का कारण हो सकता है। क्रैंप्स अधिकतर पीरियड्स से 1 से 2 दिन पहले शुरू होती है, और दो से चार दिनों तक रहती है। लेकिन कई बार महिलाओं को क्रैप्स इतना ज्यादा बढ़ जाता हैं कि सहन करना मुश्किल हो जाता है। क्रैंप्स का ज्यादा होने पर पेल्विक सूजन, एसटीडी और फाइब्रॉएड के कारण हो सकता हैं।
ब्रेस्ट में दर्द
मासिक धर्म के दौरान स्तन थोड़े स्तन थोड़े सॉफ्ट हो जाते हैं। हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव और बगल में दर्द जैसी समस्या हो, तो एक बार डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। अधिकतर इस तरह के लक्षण किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होते हैं, लेकिन एक बार डॉक्टर से उचित जांच जरूर कराएं।
पीरियड्स के दिनों में आम से दिखने वाले ये लक्षण कई तरह की बीमारियों के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ पोषक तत्वों से भरपूर आहार को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। साथ ही पीरियड्स में अचानक कोई बदलाव होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version