Ways To Lose Weight During Periods: आज के समय में मोटापा सबसे बड़ी समस्या बन गया है। वजन घटाने के लिए नियमित एक्सरसाइज करने के साथ हेल्दी डाइट का सेवन करना भी जरूरी होता है। लेकिन कई बार इन चीजों के सेवन के बाद भी वजन कम होने का नाम नहीं लेता है। महिलाओं को हर महीने होने वाले पीरियड्स में कई बार वजन तेजी से बढ़ जाता है, जिस कारण महिलाएं काफी परेशान हो जाती है। आपको बता दें, यह सिर्फ वॉटर रिटेंशन के कारण होता है, जो हार्मोन के स्तर में बदलाव और अनहेल्दी चीजों के सेवन के कारण हो सकता है। पीरियड्स खत्म होते के 1 से 2 हफ्ते तक ये वजन अपनी जगह आ जाता है। लेकिन बहुत सी महिलाओं को ये बढ़ा हुआ वजन काफी परेशान करता है। ऐसे में महिलाओं को पीरियड्स में वजन कम करने के लिए कुछ तरीकों को फॉलो किया जा सकता हैं। इन को फॉलो करने से वजन कम होगा और बढ़ी हुई बैली फैट से भी निजात मिलेगी। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से पीरियड्स में वजन कम करने के तरीकों के बारे में।
क्रेविंग्स को कंट्रोल करें
महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से पहले कई बार मीठा खाने के साथ चटपटा खाने की क्रेविंग्स होती है। ये फूड्स फैट से भरपूर होते हैं, जो वजन को बढ़ाने के साथ मूड को भी प्रभावित करते हैं। ऐसा हार्मोन में उतार-चढ़ाव और मूड के कारण हो सकता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए महिलाओं को इस समय क्रेविंग्स को कंट्रोल करना चाहिए और इन अनहेल्दी फूड्स के सेवन से बचना चाहिए।
हाइड्रेटेड रहें
महिलाओं को पीरियड्स में वजन कम करने के लिए हाइड्रेट रहना जरूरी होता है। शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए महिलाओं को पीरियड्स से पहले ही 2 से 3 लीटर पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। इस कारण शरीर डिटॉक्स होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। हाइड्रेट रहने के लिए नारियल और इन्फ्यूज्ड पानी को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
नियमित एक्सरसाइज करें
पीरियड्स के दौरान या इससे पहले कई महिलाएं एक्सरसाइज कम करती है या फिर छोड़ देती है। इस कारण वजन तेजी से बढ़ सकता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए पीरियड्स से पहले और इस दौरान एक्सरसाइज में जरा सी भी कोताही न बरतें। पीरियड्स क्रैंप्स को शांत करने के लिए योग का भी सहारा लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान हो सकती हैं स्किन से जुड़ी से 4 समस्याएं, इस तरह से करें त्वचा की देखभाल
डाइट में फाइबर को शामिल करें
पीरियड्स में वजन कम करने के लिए डाइट में फाइबर युक्त आहार को अवश्य शामिल करें। फाइबर युक्त आहार के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। डाइट में पत्तागोभी, मटर, सेब, संतरा, केला, साबुत अनाज, हरी सब्जियां और बादाम को शामिल करें।
कैफीन के सेवन से बचें
पीरियड्स में वजन कम करने के लिए कैफीन युक्त चीजों का हरगिज सेवन न करें। इन चीजोंके सेवन से वजन बढ़ने के साथ पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। इन चीजों के सेवन से शरीर डिहाइड्रेट होता है और पेट में गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में पीरियड्स में चाय और कॉफी का ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।
पीरियड्स में वजन कम करने के लिए इन तरीकों को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik