Doctor Verified

पीरियड आने से पहले नजर आ सकते हैं ये 5 लक्षण, रहें सतर्क

Bodily Signs You See Before Periods Start In Hindi: पीरियड्स आने से पहले महिलाओं को पेट में दर्द, सिरदर्द और चेहरे पर पिंपल जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड आने से पहले नजर आ सकते हैं ये 5 लक्षण, रहें सतर्क


Bodily Signs You See Before Periods Start In Hindi: पीरियड्स शुरू होने पर महिलाओं के शरीर में कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं, जैसे पेट में दर्द, क्रैम्प्स, मूड स्विंग आदि। जैसे-जैसे पीरियड्स खत्म होते जाते हैं, इस की तरह समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पीरियड्स आने के कुछ दिनों पहले से ही शरीर इसके संकेत देने लगता है। वास्तव में, 90 फीसदी महिलाओं को कभी न भी अपने रिप्रोडक्टिव उम्र में पीएमएस यानी प्री-मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम होता है। कुछ महिलाओं में इसके लक्षण काफी गंभीर होते हैं, तो कुछ महिलाओं में काफी कम नजर आते हैं। इसके लिए, हार्मोन में हो रहे बदलावों को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। पीरियड्स आने से पहले जो संकेत दिखते हैं, वे कभी-कभी महिलाओं के लिए कष्टकारी हो जाते हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि पीरियड्स आने से पहले किस तरह के शारीरिक लक्षण नजर आ सकते हैं।

पीरियड्स आने से पहले के संकेत- Bodily Signs You See Before Periods Start In Hindi 

चेहरे पर पिंपल्स हो सकते हैं

पीरियड्स आने से कुछ दिनों पहले महिलाओं के चेहरे परे पिंपल्स या एक्ने हो जाते हैं। इस बारे में शारदा अस्पताल में Unit Head, Professor & Senior Consultant, Department of Gynaecology डॉ. रुचि श्रीवास्तव कहती हैं, "वयस्क पुरुषों की तुलना में महिलाओं को पिंपल्स ज्यादा होते हैं। ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण होता है। असल में, इन दिनों महिलाओं में फीमेल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में सीबम का प्रोडक्शन ज्यादा होता है, जिससे स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं। इसी कंडीशन में महिलाओं में पीरियड्स आने से पहले पिंपल्स होने लगते हैं।"

इसे भी पढ़ें: हर महीने पीरियड आने से पहले शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, जानें इनके बारे में

ब्रेस्ट में टेंडरनेस महसूस करना

पीरियड्स आने के कुछ दिनों पहले महिलाओं के ब्रेस्ट में भारीपन और टेंडरनेस महसूस होने लगता है। डॉ. रुचि श्रीवास्तव बताती हैं, "कुछ महिलाओं को ओवूलेशन के दौरान में स्तन में दर्द और भारीपन होता है। इस तरह का अहसास अगले पीरियड के आने तक बना रहता है। एक्सपर्ट की मानें, तो इसकी मुख्य वजह एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन में बदलाव को माना जाता है। वहीं, अगर कोई महिला ब्रेस्टफीड कराती है, तो भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।"

इसे भी पढ़ें: महसूस हो रहे हैं पीरियड्स के लक्षण, लेकिन नहीं हो रही ब्लीडिंग, जानें इसके पीछे के कारण

पेट में ऐंठन

पीरियड्स से पहले पेट में ऐंठन होना बहुत ही कॉमन संकेत है। कुछ महिलाओं को ब्लीडिंग के दौरान पेट में दर्द या ऐंठन की समस्या होती है। इस तरह की दिक्कत को प्राइमरी डिसमेनोरिया (Dysmenorrhoea) के नाम से जाना जाता है। पेट में दर्द या ऐंठन होना अन्य लक्षणों से बिल्कुल भिन्न है। क्योंकि पेट में दर्द पीरियड्स होने के ठीक पहले शुरू होते हैं और ब्लीडिंग के दौरान यह दर्द बना रहता है। जबकि, ब्लीडिंग खत्म होने के बाद पेट का दर्द से अपने आप छुटकारा मिल जाता है। इस कंडीशन में जरुरी है कि मरीज को डॉक्टर के पास ले जाया जाए।

सिरदर्द होना

पीरियड्स आने से पहले कुछ महिलाओं को सीवियर सिरदर्द होता है। ऐसा एस्ट्रोजन के स्तर में हुए बदलाव के कारण होता है। अगर किसी महिला को माइग्रेन है, तो वे अक्सर पीरियड्स के पहले सिरदर्द की समस्या का अहसास करती हैं।

कब्ज या डायरिया होना

पीरियड्स आने से पहले महिलाओं को पेट में दर्द होता है। इसी तरह, कुछ महिलाओं को कब्ज या फिर डायरिया की समस्या हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इस समय डाइजेस्टिव सिस्टम पर काफी असर पड़ता है। यह स्थिति इनडाइरेक्टली पीरियड्स पर असर डालती है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को कम करते हैं ये 11 फूड आइटम, न्यू मॉम आज ही बनाएं दूरी

Disclaimer