
क्या आपको भी पीरियड्स होने से पहले पेट में दर्द होता है। अगर हां, तो चलिए जानते हैं क्या हैं इसके कारण?
पीरियड्स के दौरान दर्द होना बहुत ही आम समस्या है, लेकिन क्या आपको पीरियड्स होने से कुछ दिन पहले ही पेट में दर्द, सिर दर्द और ऐठन जैसी समस्या होती है? अगर हां, तो इसे नजरअंदाज ना करें। पीरियड्स में होने वाले दर्द हो डिसमेनोरियल कहा जाता है। करीब 90 फीसदी महिलाओं को यूट्रस में ऐंठन के कारण पीरियड्स में दर्द होता है। यूट्रस जब महिलाओं के शरीर में संकुचन की क्रिया करता है, तो इस दौरान प्रोस्टाग्लैंडीन हार्मोन रिलीज होने लगता है। इस वजह से यूट्रस से ब्लड क्लॉट बाहर निकलने लगते हैं, जिसके कारण पेट में काफी ज्यादा दर्द की शिकायत होती है। इसके अलावा इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं पीरियड्स से पहले दर्द क्यों होता है?
पीरियड्स से पहले क्यों होता है दर्द?
बहुत ही लड़कियों को पीरियड्स से पहले पेट में दर्द और ऐंठन की शिकायत होती है। वे इस परेशानी को प्री-पीरियड्स साइन समझने की गलती कर लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं होता है। पीरियड्स से पहले दर्द होने के कई अन्य कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं क्या?
- अनुवांशिक कारणों से पीरियड्स से पहले पेट में दर्द हो सकता है।
- शुरुआती अवस्था से 20 वर्ष की कम उम्र में ऐसा होना
- ज्यादा स्मोकिंग
- एल्कोहल का सेवन करना
- स्ट्रेस लेना
- अनियमित और हैवी ब्लीडिंग
- कंसीव करने में परेशानी
- कम उम्र में प्यूबर्टी की परेशानी होना

अन्य अंदरुनी कारण
एंडोमेट्रियोसिस
एंडोमेट्रियोसिस गर्भाशय में होने वाली एक समस्या है। इस बीमारी की वजह से गर्भाशय की आंतरिक परत बनाने वाले ऊतक एन्डोमेट्रियल असमान्य रूप से बढ़ते हैं। इसकी वजह से यह गर्भाशय के बाहर अन्य अंगों में फैलने लगता है। इसके कारण पेट में काफी ज्यादा दर्द होने लगता है।
इसे भी पढ़ें- क्या शिशुओं को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को खाना चाहिए पपीता? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS)
यह एक सामान्य स्थिति है, जिसकी वजह से पीरियड्स होने से 1-2 दिन पहले पेट में दर्द होने लगता है। शरीर में हार्मोंस के बदलाव के कारण ऐसा होता है। पीएमएस के कारण शारीरिक और मानसिक असर पड़ता है।
यूट्रस में फाइब्रॉएड
यूट्रस की मांसपेशियों और कोशिकाओं में गांठ या ट्यूमर की वजह से भी पेट में दर्द होता है। यह गांठ गर्भाशय दी दीवारों को नुकसान पहुंचाता है। इस समस्या को लियम्योमा या म्योमा कहा जाता है।
पीरियड्स के दर्द का घरेलू उपचार
अजवाइन
पीरियड्स में अधिकतर महिलाओं को गैस्ट्रिक की समस्या होती है, जिसके कारण पेट दर्द होता है। पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए अजवाइन आपके लिए काफी ज्यादा बेहतर होता है। पीरियड्स में गैस की परेशानी को दूर करने के लिए 1 गिलास पानी लें। इसे एक पैन में गर्म करें। अब इसमें आधा चम्मच अजवाइन डालें। अब इसमें आधा चम्मच काला नमक मिलाएं। अच्छी तरह से उबलने के बाद इस पानी को छानकर पी लें।
इसे भी पढ़ें- स्ट्रेच मार्क्स को पड़ने से रोकने के लिए 7 घरेलू नुस्खे बता रही हैं एक्सपर्ट
अदरक
पीरियड्स में दर्द से राहत पाने के लिए अदरक भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अदरक का सेवन करने के लिए 1 कप पानी लें। इसमें आधा टुकड़ा अदरक डालें। इसे अच्छे से उबालें। स्वाद को अच्छा करने के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं। इस पानी का दिन में दो से तीन बार सेवन करने से आपको फायदा हो सकता है।
अन्य उपाय
- डॉक्टर की सलाह लेकर आप पैन किलर का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा पीठ और हीडिंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- गर्म तेल से पेट की मालिश करने से पेट में दर्द की समस्या ठीक कर सकती है।
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करके भी पीरियड्स के दर्द को कम किया जा सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।