Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Doctor Verified

क्या पीरियड्स आने के बाद भी प्रेग्नेंट हो सकती हैं महिलाएं? जानें डॉक्टर से

Can You Get Periods and Still Be Pregnant in Hindi: पीरियड्स रुकना प्रेग्नेंसी का सबसे बड़ा लक्षण है। आइये डॉक्टर से जानते हैं क्या पीरियड्स आने का बद भी महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं?

Can You Get Periods and Still Be Pregnant in Hindi: पीरियड्स आना महिलाओं में एक सामान्य प्रक्रिया है, जिससे आमतौर पर सभी महिलाओं को होकर गुजरना पड़ता है। पीरियड्स आने पर महिलाओं को क्रैंप्स, पेट में ऐंठन और ब्लीडिंग की समस्या होती है। मासिक धर्म के दौरान कुछ महिलाओं में मूड स्विंग, थकान और सुस्ती जैसे लक्षण भी देखे जाते हैं। आमतौर पर पीरियड्स फर्टिलिटी से जुड़े होते हैं। अगर आपके पीरियड्स सुचारू रूप से आ रहे हैं तो इससे समझें कि महिलाएं गर्भधारण कर सकती हैं। वहीं, देखा जाता है कि जब महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं या वे कंसीव कर लेती हैं तो ऐसे में उनके पीरियड्स रुक जाते हैं।

पीरियड्स रुकना प्रेग्नेंसी का सबसे बड़ा लक्षण है। लेकिन, कुछ महिलाओं में यह सवाल रहता है कि क्या पीरियड्स आने के बाद भी प्रेग्नेंसी हो सकती है? हालांकि, पीरियड्स रुकने के पीछे केवल प्रेग्नेंसी ही नहीं बल्कि, कई बार ज्यादा दवाएं खाना या हार्मोन्स का असंतुलित होना आदि भी जिम्मेदार माना जाता है। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बातचीत की। आइये जानते हैं क्या पीरियड्स आने के बाद भी महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं? Kya Pregnant Hone Par Periods Aa Sakte Hain) - 

क्या पीरियड्स आने के बाद भी महिलाएं प्रेग्नेंट हो सकती हैं? (Can you get a full period and still be pregnant in Hindi) 

डॉक्टर के मुताबिक हर महिला में पीरियड्स आने पर अलग-अलग लक्षण या समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। लेकिन, प्रेग्नेंट होने या कंसीव कर लेने के बाद पीरियड्स आना बंद हो जाते हैं। अगर महिला गर्भधारण कर चुकी है तो ऐसे में उसका मासिक धर्म का चक्र अपने आप बंद हो जाता है। कुछ मामलों में प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग या स्पॉटिंग जैसी समस्या हो सकती है, लेकिन वह अन्य शारीरिक स्थिति पर निर्भर करता है। अगर इस दौरान आपको ब्लीडिंग हो रही है तो उसे पीरियड्स से जोड़कर न देखें। ऐसा संभव नहीं है कि आप प्रेग्नेंट हैं और आपको पीरियड्स भी आ रहे हैं। 

periodcramps-inside

प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग होने के कारण (Causes of Bleeding During Pregnancy in Hindi)

  1. प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लीडिंग होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। 
  2. कई बार इंफेक्शन होने या मोलर प्रेग्नेंसी के समय आपको ब्लीडिंग हो सकती है।
  3. कुछ मामलों में एकटॉपिक प्रेग्नेंसी या फिर मिसकैरेज होने पर ब्लीडिंग की समस्या होती है।
  4. प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लीडिंग होने के पीछे कई बार सर्वाइकल वीकनेस भी जिम्मेदार मानी जाती है।
  5. कई बार इस स्थिति में सेक्स करने से भी महिला को ब्लीडिंग हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - क्या पीरियड्स में ज्यादा या रुक-रुक कर ब्लीडिंग एंड्रोमेट्रियोसिस का संकेत होता है? जानें डॉक्टर से 

पीरियड्स अचानक बंद होने के कारण (Causes of Sudden Stop in Periods in Hindi) 

अगर आपके पीरियड्स अचानक से बंद हो गए हैं तो कई बार हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं ज्यादा लेने से भी ऐसा हो सकता है।
हार्मोन में बदलाव और असंतुलन होने से भी कई बार पीरियड्स रुक सकते हैं।
कई बार खराब लाइफस्टाल और ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी पीरियड्स रुक सकते हैं।
पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रॉम से पीड़ित महिलाओं में भी कई बार पीरियड्स अचानक से बंद हो जाते हैं। 

Read Next

कॉपर-टी लगवाने के बाद हो सकते हैं ये 5 साइड इफेक्ट, हर महिला को जानना है जरूरी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kunal Mishra

Kunal Mishra

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर काम कर रहे कुनाल को पत्रकारिता मेंं 2 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे अमर उजाला के लिए भी काम कर चुके हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 28, 2025 19:49 IST

    Published By : Kunal Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content