Doctor Verified

ये 5 लक्षण नजर आए, तो समझ जाएं आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स

Signs Of Healthy Period: महिलाओं में हेल्दी पीरियड्स होने पर इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
ये 5 लक्षण नजर आए, तो समझ जाएं आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स


Signs Of Healthy Period: पीरियड्स महिला के जीवन का जरूरी हिस्सा है। ये एक नैचुरल प्रोसेस हैं, जिससे महिलाओं का हर महीना गुजरना पड़ता है। हर महिला की पीरियड साइकिल अलग हो सकती हैं जैसे कुछ कि 28 दिन और 35 दिन तक की भी हो सकती हैं। पीरियड्स 2 से 7 दिन तक रह सकते हैं। पीरियड्स होने से महिला कंसीव करती हैं और कई बीमारियों से बचाव होता हैं। आजकल की खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी, तनाव और थॉयराइड और पीसीओएस जैसी बीमारियां पीरियड्स को प्रभावित कर सकती हैं। अक्सर बीमारी होने पर पीरियड्स काफी डिस्टर्ब हो जाते हैं। पीरियड्स समय पर होने से शरीर स्वस्थ रहता है, बीमारियों से बचाव होता है और वजन भी कंट्रोल में रहता हैं। अक्सर महिलाओं के मन में यह प्रश्न रहता हैं कि उनके पीरियड्स हेल्दी है या नहीं। आपको बता दें, हेल्दी पीरियड्स होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों के बारे में जानने के लिए हमने बात की पूर्णियां के सौरभ क्लीनिक की गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर मंजू कुमारी से।

पीरिड्स का समय पर होना

एक नियमित चक्र आमतौर पर 21 से 35 दिनों के बीच रहता है, जिसमें रक्तस्राव 2 से 7 दिनों तक रहता है। अगर आपको हर महीने एक फिक्स डेट पर पीरियड्स हो रहे हैं, तो इसका मतलब हैं कि आपके पीरियड्स हेल्दी है। ऐसा होने से हार्मोनल संतुलन और ओव्यूलेशन समय पर हो रहा है।

नॉर्मल ब्लीडिंग

अगर आपको हर महीने एक जैसी ब्लीडिंग होती है, तो यह हेल्दी पीरियड्स के लक्षण हो सकते हैं। स्वस्थ मासिक धर्म में मध्यम रक्तस्राव होता है, जो हेल्दी पीरियड्स की निशानी हो सकते हैं। ये लक्षण नजर आने का मतलब हैं कि आपको प्रजनन स्वास्थ्य बेहतर है।

periods

हल्की से मध्यम ऐंठन

पीरियड्स शुरू होने से पहले महिलाओं को पेट में हल्की ऐंठन होना सामान्य बात है। इसका कारण गर्भाशय बाहर निकालने के लिए सिकुड़ता है, जिसके परिणामस्वरूप ऐंठन होती है। ये दर्द ज्यादा तेज या परेशान करने वाला नहीं होता है। हीटिंग पेड से राहत मिल सकती है। इस तरह की हल्की ऐंठन हेल्दी पीरियड्स के लक्षण है।

इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दिनों में आम से दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं बीमारी का संकेत, न करें इग्नोर

मासिक धर्म के लक्षण

पीरियड्स शुरू होने से पहले या इस दौरान महिलाओं को कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। जैसे हार्मोनल उतार-चढ़ाव, मूड में बदलाव, सूजन और ब्रेस्ट में कोमलता आदि। ये लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं और आपके मासिक धर्म चक्र के दौरान लगातार बने रहते हैं। इस तरह के लक्षण हेल्दी पीरियड्स की निशानी है।

ऊर्जावान महसूस करना

हेल्दी पीरियड्स होने का एक लक्षण यह भी हैं कि आप ऊर्जावान महसूस करने के साथ पॉजिटिव भी रहते हैं। बहुत सी महिलाएं इस समय फोकस्ड और एनर्जी से भरपूर रहती हैं। पर्याप्त आराम और सही पोषण की वजह से महिलाएं इस समय भी एनर्जीटिक रह सकती हैं।

महिलाओं को हेल्दी पीरियड्स होने पर इस तरह के लक्षण नजर आते हैं। हालांकि, पीरियड्स के लक्षण महिलाओं में अलग को सकते हैं। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

Cervical Cancer: क्या आप भी करते हैं सर्वाइकल कैंसर से जुड़े इन मिथकों पर भरोसा, जानें इनकी सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version