Natural Remedies For Irregular Periods: महिलाओं में पीरियड्स समय पर आना उनका स्वस्थ होने की निशानी है। लेकिन कई बार महिलाओं में पीरियड्स अनियमित की समस्या बनी रहती है। कई महिलाएं सोचती है कि सिर्फ हेल्दी डाइट ही पीरियड्स के लिए जरूरी होती है लेकिन कई बार तनाव, हार्मोनल अंसतुलन और लाइफस्टाइल में कमी के कारण पीरियड डीले होते रहते हैं। पीरियड्स समय पर नहीं होने के कारण महिलाओं में कई तरह की परेशानियां बढ़ जाती है। कई महिलाएं पीरियड्स को समय पर लाने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करती हैं। ये दवाइयां शरीर के लिए हानिकारक होती है और शरीर को भी इनकी आदत पड़ जाती है, जो सही नहीं होती। ऐसे में पीरियड्स को नियमित करने के लिए आज हम कुछ नैचुरल उपायों के बारे में बताएंगे। ये उपाय करने से पीरियड्स समय पर होने के साथ शरीर भी हेल्दी रहेगा।
एक्सरसाइज
जी हां, एक्सरसाइज करने से अनियमित पीरियड्स की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। एक्सरसाइज शरीर को फुर्तिला बनाती है और हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करती है। एक्सरसाइज शरीर को स्वस्थ भी रखती है और कई बीमारियों से भी बचाव होता है।
हर्बल जडी-बूटियां
जी हां, हर्बल जड़ी-बूटियों की मदद से भी अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर किया जा सकता है। अजवायन, गुड़ और मेथी के बीज की मदद से पीरियड्स को नियमित किया जा सकता है। ये जड़ी- बूटियों के इस्तेमाल से शरीर भी स्वस्थ रहता है और बीमारियां लगने का खतरा कम होता है।
एक्यूपंचर
एक्यूपंचर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको करने से कई बीमारियां ठीक होती है। एक्यूपंचर करने से अनियमित पीरियड्स को भी ठीक किया जा सकता है। एक्यूपंचर शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है और तनाव को कम करने में मदद करता है। जिससे पीरियड्स की समस्या ठीक होती है।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में बालों में मेहंदी कैसे लगाएं? जानें 3 आसान तरीके, जिनसे सफेद बाल होंगे काले
स्वस्थ आहार
अनियमित पीरियड्स को ठीक करने के लिए सही डाइट का सेवन करना जरूरी होता है। कई बार फास्ट फूड खाने से भी पीरियड्स अनियमित होते है और कई बीमारिया लगने का खतरा बन जाता है। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए स्वस्थ आहार का चुनाव करें।
वजन का ध्यान रखें
वजन बढ़ने से भी अनियमित पीरियड्स की समस्या हो सकती है। ये, तो आपने हजार बार सुना होगा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वजन को कंट्रोल में रखें। वजन ज्यादा बढ़ाने से कई बीमारिया लगने का खतरा बढ़ता है और पीरियड्स भी अनियमित हो जाते हैं।
अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए इन नैचुरल उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इनको ट्राई करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version