पीरियड्स टाइम पर नहीं आते तो खाएं ये 5 फूड्स, मिलेगा फायदा

Foods That Help Regulate Periods: महिलाओं में  इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए ये 5 फूड्स खाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स टाइम पर नहीं आते तो खाएं ये 5 फूड्स, मिलेगा फायदा


Foods That Help Regulate Periods: महिलाओं में  इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या काफी आम है। महिलाएं इस समस्या से काफी परेशान रहती है। कई बार महिलाएं इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के दवाईयों का सेवन करना शुरू कर देती हैं। लेकिन लगातार इन दवाईयों का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं। इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या के कारण महिलाओं को कई तरह की परेशानियां भी होने लगती हैं। जैसे मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन, शरीर में अकड़न और सिर में दर्द आदि। इर्रेगुलर पीरियड्स होने का कारण असंतुलित हार्मोन, खराब जीवनशैली, तनाव, अनहेल्दी खानपान और कम सोना जैसे कारण हो सकते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ फूड्स की मदद ली जा सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

दालचीनी

दालचीनी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। दालचीनी से इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। दालचीनी का सेवन करने के लिए चाय या कॉफी में एक चुटकी दालचीनी पाउडर को डालकर आसानी से पिया जा सकता है और एक कप पानी में जरा सी दालचीनी पाउडर डालकर पानी को आधा रह जाने तक उबालें । उसके बाद गुनगुना होने पर पानी को पिएं। दालचीनी का पानी पीने से पेल्विक में ब्लड सर्कुलेशन नियमित होता है। जिससे इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या दूर होगी। 

पपीता

पपीता पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद करता है। पपीते में पाए जाने वाला कैरोटीन तत्व इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या को आसानी से दूर करता हैं। अगर आप इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या से जूझ रहे हैं, तो डेट से पहले ही पपीता खाना शुरू कर दें। पीरियड्स लेट की संभावना कम होगी।

papaya

अदरक

अदरक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। अदरक को काढे या चाय में उबालकर आसानी से पी सकते है। ये शरीर को अंदर से गर्माहट देकर इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है।

इसे भी पढ़ें- करी पत्ते के पानी से धोएं बाल, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

अनानास

अनानास शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसको खाने से पीरियड्स समय पर होते हैं। इसको खाने से शरीर में रेड सेल्स और वाइट सेल्स का निर्माण होता है। जिससे इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या आसानी से दूर होती हैं। नियमित अनानास खाने से पीरियड समय पर पर होते है।

बीटरूट

बीटरूट सेहत के लए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और फाइबर होता है, जो पीरियड्स को नियमित रखने में मदद करता है। बीटरूट पीरियड्स में होने वाली ब्लोटिंग और शरीर की कमजोरी को भी आसानी से दूर करता है। इसका जूस बनाकर या सलाद में आसानी से खाया जा सकता है।

ये सभी फूड्स इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या को आसानी से दूर करते हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में इस तरह से करें कश्मीरी लहसुन का सेवन, मिलेंगे अनोखे फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version