
Kashmiri Garlic Benefits in Winter: सर्दियों में डाइट का ध्यान न रखने से आपको कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। सर्दी के मौसम में कश्मीरी लहसुन खाने से आपको कई गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है। सर्दी के मौसम में सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन की समस्या भी बहुत आम है। इन परेशानियों से बचने के लिए शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। कश्मीरी लहसुन का सेवन करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। कश्मीरी लहसुन सामान्य लहसू से थोड़ा छोटा और दिखने में अलग होता है। इसे पहाड़ी लहसुन और हिमालयन सिंगल क्लोव गार्लिक के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह लहसुन दुनिया में मिलने वाले सभी लहसुन से 7 गुना ज्यादा गुण होते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं सर्दियों में कश्मीरी लहसुन खाने के फायदे।
सर्दियों में कश्मीरी लहसुन खाने के फायदे- Kashmiri Garlic Benefits in Winter in Hindi
कश्मीरी लहसुन हिमालय की पहाड़ियों में पाया जाता है। इसमें मौजूद गुणों के कारण इसका इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए औषधि के रूप में भी किया जाता है। कश्मीरी लहसुन में लीं और एलिनेज एंजाइम की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा कश्मीरी लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। कश्मीरी लहसुन कई तरह के पोषक तत्वों का भण्डार होता है। इसमें मैंगनीज, विटामिन बी1, विटामिन सी, सेलेनियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको कई गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिए लहसुन का सेवन इन 5 तरीकों से हैं फायदेमंद
सदियों में कश्मीरी लहसुन का सेवन करने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
1. सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन में फायदेमंद
सर्दी के मौसम में कश्मीरी लहसुन का सेवन करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। इसका सेवन करने से जुकाम, सर्दी-खांसी और इन्फेक्शन की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। सुबह के समय कश्मीरी लहसुन की दो कलियों को चबाकर हल्का गुनगुना पानी पीने से इन समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है।
2. कोलेस्ट्रॉल कम करने में उपयोगी
आज के समय में असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ी है। शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए सर्दियों में कश्मीरी लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह कश्मीरी लहसुन की दो कलियों को चबाकर खाने से इस समस्या में फायदा मिलता है।
3. डायबिटीज में बहुत फायदेमंद
डायबिटीज की समस्या में कश्मीरी लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में फायदा मिलता है। कश्मीरी लहसुन में मौजूद एलिसिन, विटामिन बी और थायमिन शरीर में इंसुलिन का निर्माण करने में फायदेमंद होता है।
4. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कश्मीरी लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में बहुत उपयोगी होते हैं। अपच की समस्या में कश्मीरी लहसुन का सुबह खाली पेट सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
5. एंटी-कैंसर गुण
कश्मीरी लहसुन में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं इसमें मौजूद डायलिल ट्राइसल्फाइड नामक एक ऑर्गनोसल्फर शरीर में कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने का काम करते हैं। सुबह खाली पेट कश्मीरी लहसुन का सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: कश्मीरी लहसुन खाने से सेहत को मिलते हैं जबरदस्त फायदे, दूर होता है कई बीमारियों का खतरा
कश्मीरी लहसुन शरीर से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं में बहुत फायदेमंद होता है। स्वाद में यह सामान्य लहसुन की तरह ही होता है। रोजाना सुबह में खाली पेट कश्मीरी लहसुन की दो कलियों को चबाकर खाने के बाद हल्का गुनगुना पानी पी लें। ध्यान रहे किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)