Which Foods Makes Periods Regular: महिलाओं में पीरियड्स साइकिल रेगुलर होना बहुत जरूरी है। अगर किसी महिला की पीरियड्स साइकिल इर्रेगुलर रहती है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। यह पीसीओएस, पीसीओडी, पोषण तत्वों की कमी या किसी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त होने का कारण हो सकता है। समय पर पीरियड्स न आना बॉडी के लिए बिलकुल सेफ नहीं है। इसके कारण बॉडी में सिस्ट बन सकते हैं। पीरियड्स न आने के कारण हार्मोन्स इंबैलेंस हो जाते हैं। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करके इसकी वजह का पता लगाना जरूरी है। इसके अलावा अगर डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी बदलाव अपनाएं जाए, तो इसे रेगुलर किया जा सकता है। पीरियड्स साइकिल रेगुलर करने के कुछ तरीके बताते हुए होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ स्मिता भोईर पाटिल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इन प्रोडक्ट्स के बारे में।
पीरियड्स साइकिल को रेगुलर रखने के लिए फॉलो करें ये चीजें- Things To Do For a Regular Period Cycle
कच्चे पपीते का सेवन करें- Raw Papaya
पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में कच्चा पपीता खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें पैपीन नामक नेचुरल कंपाउंड पाया जाता है, जो यूट्रिन की मसल्स को फैलाने में मदद करता है। इससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और पीरियड्स आने में मदद मिलती है। आप रोज सुबह उठकर खाली पेट कच्चे पपीते का सेवन कर सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
रोज चुकंदर का जूस पिएं- Beetroot Juice
पीरियड्स साइकिल रेगुलर करने के लिए आप चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं। रोज चुकंदर का जूस पीने से ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद मिलेगी। चुकंदर में आयरन और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हार्मोनल हेल्थ को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से ब्लड फ्लो बढ़ता है और पीरियड्स साइकिल रेगुलर होती है।
इसे भी पढ़ें- वेट लॉस के कारण रुक गए हैं पीरियड्स? जानें इन्हें नॉर्मल करने के लिए क्या करना चाहिए
सीड्स का सेवन करें- Seeds
पीरियड्स साइकिल रेगुलर करने के लिए कुछ लोग सीड्स साइकिल भी ट्राई करते हैं। इसमें अलग-अलग तरीके के सीड्स को डेली डाइट में शामिल करना होता है। पीरियड्स समय पर लाने के लिए आप डेली डाइट में अलसी के बीज, चिया सीड्स, सफेद तिल और कद्दु के बीज शामिल कर सकते हैं। इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड के साथ जिंक और मैग्नीशियम भी होते हैं। इनके सेवन से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं। इससे पीरियड्स साइकिल रेगुलर रहती है और पीरियड्स समय पर आते हैं।
डाइट में सप्लीमेंट्स एड करें- Supplements
पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए अपनी डाइट में सप्लीमेंट्स एड करें। इसके लिए आप इनोसिटोल, मैग्नीशियम, आयरन, बी12 और डी3 सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। इन पोषक तत्वों से हार्मोन्स बैलेंस रहेंगे और इंसुलिन सेंसिटिविटी कंट्रोल रहेगी। इससे पीरियड्स साइकिल बैलेंस होने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में पिंपल्स से बचने के लिए आजमाएं ये 3 नेचुरल फेस पैक, जानें लगाने का तरीका
रोज 10 मिनट मेडिटेशन करें- Meditation
स्ट्रेस लेने की वजह से भी पीरियड्स साइकिल इर्रेगुलर हो सकती है। इसलिए स्ट्रेस को कंट्रोल रखने के लिए रोज मेडिटेशन करें। स्ट्रेस कंट्रोल रहने से कोर्टिसोल बैलेंस रहेगा। यह पीरियड्स साइकिल के लिए जरूरी होता है।
इन टिप्स को अपनाने से आपको पीरियड्स साइकिल को रेगुलर करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल की आदत भी जरूर बनाएं।
View this post on Instagram