Why Do I Weigh More During My Period In Hindi: लगभग हर महिला को पीरियड्स होते हैं। यह एक तरह का नेचुरल साइकिल है, जिससे यह होता है कि अब महिला की बॉडी प्रेग्नेंसी के लिए तैयार है। हालांकि, पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती हैं, जैसे पीरियड क्रैम्प्स मूड स्विंग, पिंपल, हार्मोनल बदलाव होना आदि। लेकिन, ये सभी समस्याएं एक-दो दिनों में अपने आप ठीक हो जाती हैं। कई बार पेट या पीठ के निचले हिस्से में काफी ज्यादा दर्द होता है, जिसके लिए महिलाओं को मेडिसिन लेनी पड़ती है। बहरहाल, कुछ महिलाओं का पीरियड्स के दौरान वजन बढ़ जाता है। सवाल यह है कि क्या ऐसा होना सामान्य है? यानी क्या हर महिला को पीरियड्स के दौरान वेट गेन की प्रॉब्लम उठानी पड़ती है? आइए, जानते हैं कि इस बारे में एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
क्या पीरियड्स के दौरान वजन बढ़ता है?- Is It Normal To Gain Weight During Period In Hindi
पीरियड्स के दौरान कई तरह की परेशानियां होती हैं। इसका जिक्र हम पहले ही कर चुके हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या वाकई इस दौरान वजन भी बढ़ता है? इस बारे में वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता की राय है, "हां, ऐसा हो सकता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं का एक किलोग्राम तक वजन बढ़ सकता है। लेकिन, ब्लीडिंग होने के साथ-साथ बढ़ते वजन में भी फर्क नजर आने लगता है। आपको बता दें कि वेट गेन होना एक तरह से मेंस्ट्रुअसल साइकिल के शुरुआत होने का लक्षण होता है।" डॉ. शोभा गुप्ता आगे बताती हैं, "वास्तव में, पीरियड्स के दौरान वजन बढ़ने के पीछे कई तरह के कारक जिम्मेदार हो सकते हैं। इसमें मुख्य है, हार्मोनल बदलाव। पीरियड्स के दिनों में महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन नामक हार्मोन के स्तर में तेजी से गिरावट आती है। इससे शरीर को यह संदेश मिलता है कि जल्द ही ब्लीडिंग शुरू होने वाली है। एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोजन ऐसे हार्मोंस है, जो बॉडी के फ्लूइड को रेगुलेट करता है। जब इन हार्मोनों में उतार-चढ़ाव होते हैं, जो शरीर के टिश्यूज में पानी जमा हो जाता है। ऐसे में महिला को एडिमा या सूजन की प्रॉब्लम हो सकती है। वॉटर रिटेंशन की वजह से महिला के स्तनों, पेट और कई अन्य अंगों में सूजन हो जाती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है। हालांकि, यह स्पष्ट कर दें कि यह फैट नहीं होता है। इसलिए, जैसे ही हार्मोनों का स्तर संतुलित होता है, वजन अपने आप नॉर्मल हो जाता है।"
इसे भी पढ़ें: वजन मासिक धर्म चक्र (पीरियड्स) को कैसे प्रभावित करता है? जानें एक्सपर्ट से
पीरियड्स में वजन बढ़ने के अन्य कारण- What Causes Weight Gain During Period In Hindi
फूड क्रेविंग के कारण
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी ज्यादा मूड स्विंग्स, पेट दर्द या क्रैम्प्स आदि प्रॉब्लम होती हैं। कई बार महिलाएं इन सिचुएशन से डील करने के लिए स्नैकिंग करती हैं। वैसे भी इन दिनों महिलाओं की फूड क्रेविंग बढ़ जाती है। ऐसे में जब महिलाएं अनहेल्दी डाइट फॉलो करती हैं, तो ऐसे में वेट गेन होने की संभावना बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान ऐसे करें बढ़ते वजन को काबू
मैग्नीशियम का स्तर कम होना
मैग्नीशियम एक तरह का मिनरल है, जो बॉडी के कई फंक्शन को सुचारू ढंग से चलाने में मदद करता है। लेकिन, पीरियड्स के दौरान मैग्नीशियम का स्तर भी कम हो जाता है। ध्यान रखें कि ब मैग्नीशियम का स्तर कम होता है, तो महिलाओं को शुगर क्रेविंग होने लगती है। महिलाएं इससे नजरअंदाज नहीं कर पाती हैं। यही कारण है कि पीरियड्स में अक्सर महिलाएं केक, चॉकलेट आदि का सेवन करती हैं। ये तमाम चीजें भी वजन बढ़ाने में योगदान देती हैं।
वर्कआउट न करना
पीरियड्स के दिनों में कुछ महिलाएं काफी कमजोरी, थकान और पेट या पीठ के निचले हिस्से में दर्द महसूस करती हैं। ऐसी कंडीशन में अक्सर महिलाएं वर्कआउट करने से बचती हैं। कई महिलाएं सो-सोकर अपना दिन बिताती हैं। इस तरह की लाइफस्टाइल भी महिलाओं के वजन बढ़ने का कारण बन सकती है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version