Mood Swings in Periods: पीरियड्स महिलाओं को हर माह होता है, जिसमें उन्हें कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इस दौरान कई महिलाओं को ब्लोटिंग, थकान, कमजोरी, पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं होने का खतरा रहता है। साथ ही पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मूड स्विंग भी रहता है। अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग काफी ज्यादा होता है, तो इस स्थिति में आप कुछ सिंपल से टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आज हम आपको पीरियड्स के दौरान होने वाली मूड स्विंग की परेशानी को कम करने के टिप्स बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-
1. पीरियड्स में एक्सरसाइज न करें स्किप- Avoid Skipping Exercise During Periods
पीरियड्स के दौरान हैवी एक्सरसाइज को करने से मना किया जाता है, क्योंकि इस दौरान शरीर में काफी ज्यादा थकान रहती है। लेकिन कोशिश करें कि पीरियड्स में हल्के-फुल्के एक्सरसाइज जरूर करें। एक्सरसाइज करने से आप न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर होता है। पीरियड्स में आप योग, वॉकिंग, स्ट्रेचिंग, मेडिटेशन जैसे एक्सरसाइज कर सकते हैं।
2. हेल्दी आहार जोड़ें- Eat Healthy Food During Periods
खाने में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी मूड स्विंग काफी ज्यादा रहता है। साथ ही क्रैम्प्स भी होता है। इसलिए कोशिश करें कि सही खानपान को अपने आहार में जोड़ें। सही खानपान को आहार में जोड़ने से क्रैम्प्स का खतरा कम होता है। साथ ही इससे हार्मोन को भी संतुलित किया जा सकता है।
3. खुद को रखें खुश- Keep Yourself Happy During Periods
पीरियड्स में मूड स्विंग से बचने के लिए खुद को खुश रखने की कोशिश करें। अपने पार्टनर के साथ कुछ समय व्यतीत करें। साथ ही किताबें पढ़ें, अच्छे-अच्छे गाने सुनें, शॉपिंग करें। इससे आपका मूड खुश रहता है। साथ ही आप काफी रिलैक्स महसूस करते हैं।
4. हाइजीन का रखें ध्यान- Maintain Hygiene During Periods
पीरियड्स के दौरान होने वाली मूड स्विंग से बचने के लिए आपको हाइजीन का भी ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान समय-समय पर सैनिटरी पैड, टैम्पॉन, मेंस्ट्रुअल कप बदलते रहें। साथ ही नियमित रूप से वजाइना को अच्छे से वॉश करते रहें।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स के दौरान दर्द कर देता है बेहाल? इसे दूर करने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 4 टिप्स
5. आहार को करें कस्टमाइज- Customize Your Meal During Periods
पीरियड्स के दौरान खाने में हैवी चीजों को जोड़ने के बजाय फल, सब्जियां, सूप, स्मूदीज जैसी चीजों को शामिल करें। इस तरह का आहार शरीर को रिफ्रेश रखता है। साथ ही आपका शरीर भी एनर्जेटिक रहता है। साथ ही कोशिश करें खाना में फाइबर, सब्जियों का रायजा, उबली सब्जी इत्यादि को भी जोड़ें। इससे मूड स्विंग से बचा जा सकता है।
पीरियड्स के दौरान होने वाली मूड स्विंग से बचने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप काफी ज्यादा मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, तो ऐसे में मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।