Doctor Verified

पीरियड्स के दौरान दर्द कर देता है बेहाल? इसे दूर करने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 4 टिप्स

Tips To Relief From Period Pain: कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है। आइये जानें पीरियड्स पेन के राहत पाने की कुछ टिप्स।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स के दौरान दर्द कर देता है बेहाल? इसे दूर करने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 4 टिप्स


How To Get Relief From Period Pain Naturally: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे जुड़ी परेशानियां हर महिला में अलग-अलग हो सकती हैं। इस दौरान कई महिलाओं को मूड स्विंग्स ज्यादा होते हैं, तो वहीं कुछ महिलाओं में क्रेविंग, शरीर में दर्द होने जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। इसी प्रकार पीरियड्स में अधिकांश महिलाओं को पेट में दर्द की समस्या भी होती है। ऐसे में पीरियड्स आने से पहले या पीरियड्स के दौरान ही पेट में तेज दर्द होता है। ऐसे में ठीक से बैठ पाना या किसी चीज पर ध्यान लगा पाना तक मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रमित कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने पीरियड्स के दर्द को प्राकृतिक रूप से रोकने के लिए कुछ टिप्स के बारे में बताया है। जिन्हें हम इस लेख के माध्यम से आपसे साझा करेंगे। 

periods pain

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए 4 टिप्स- Tips To Relief From Period Pain

1. भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें

पीरियड्स में अगर आप भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो इससे आपको दर्द से राहत मिल सकती है। रात के दौरान 4 किशमिश, 3 काजू और 1-2 केसर के धागे भिगोकर रख दें। इसके सेवन से पीरियड्स पेन से जल्द राहत मिल सकती है। इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है, जिससे इसके सेवन से ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है। 

2. विटामिन-ई और मैग्नीशियम लें

हेल्दी डाइट आपको इर्रेगुलर पीरियड्स और पीरियड्स पेन से राहत देने में मदद कर सकती है। ऐसे में अगर आप विटामिन-ई और मैग्नीशियम का ज्यादा करते हैं, तो इससे आपको दर्द से जल्द राहत मिल सकती है। इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, कद्दू के बीज, एवोकाडो और बादाम जैसी चीजों को ज्यादा शामिल करें। 

इसे भी पढ़े- पीरियड्स में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण और इस दर्द से राहत पाने के उपाय

3. तनाव से दूरी बनाए रखें

तनाव और चिंता पीरियड्स पेन का कारण बन सकते हैं। स्ट्रेस लेने से हमारे हार्मोन्स पर असर पड़ता है, जो पीरियड्स में दर्द को बड़ा सकता है। इसलिए इस दौरान तनाव से दूरी रखने की जरूरत होती है। इसके लिए आप मेडिटेशन, योगा, वॉक या डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी कर सकती हैं। 

4. हेल्दी फैट्स लेना शुरू करें

हेल्दी फैट्स को अपनी डाइट में शामिल जरूर करें इससे आपको दर्द से जल्द राहत मिल सकती है। हेल्दी फैट्स में आप नारियल तेल, अखरोट, कद्दू के बीज और एवोकाडो को लेना शुरू कर सकते हैं। इससे बॉडी में एनर्जी और हाइड्रेशन बनी रहती है।

इसे भी पढ़े- पीरियड्स में पेनकिलर लेने के बजाय फॉलो करें ये ट‍िप्‍स, जिनसे दर्द में मिलेगा आराम

इन टिप्स को फॉलो करके आप पीरियड्स पेन से जल्द राहत पा सकते हैं। लेकिन अगर आपकी यह समस्या ज्यादा बनी रहती है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो, इसे शेयर करना न भूलें। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur (@dt.ramitakaur)

Read Next

Pad Rash: पीर‍ियड्स में सेनेटरी पैड से हो जाते हैं रैशेज? जानें क्‍या गलति‍यां कर रही हैं आप  

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version