पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

Ayurvedic Remedies For Period Pain: पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप इन आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकती हैं -
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय


Ayurvedic Remedies For Period Pain In Hindi: पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान पेट दर्द, पेट में ऐंठन, सूजन और मतली आदि समस्याओं से हर महिला को दो-चार होना पड़ता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में काफी ज्यादा दर्द होता है। कई बार यह दर्द असहनीय हो जाता है। ऐसे में, कुछ महिलाऐं पीरियड पेन के राहत के लिए दवाओं और पेन किलर का सहारा लेती हैं। लेकिन इनसे शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। आप चाहें तो पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खों को आजमा सकते हैं। इस लेख में हम आपको पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय (Periods Ke Dard Ke Liye Ayurvedic Upay) बता रहे हैं -

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies For Period Pain In Hindi

अजवाइन 

रसोई में मौजूद यह मसाला पेट दर्द और पेट की ऐंठन से निपटने में बहुत प्रभावी है। पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अजवायन का पानी पी सकती हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में 2 चुटकी अजवायन डालें। इसे तक तक उबालें, जब तक कि यह आधे से कम न रह जाए। इसमें शहद मिलाएं और दिन में 2 से 3 बार पिएं। ऐसा करने से पेट में दर्द और ब्लोटिंग की समस्या में काफी आराम मिलेगा। 

तिल का तेल

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तिल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपको पीरियड्स के दौरान पेट में तेज दर्द होता है, तो आप तिल के तेल से पेट के निचले हिस्से की मालिश कर सकती हैं। इससे आपको पीरियड पेन से जल्द राहत मिलेगी। 

Periods-Pain-Ke-Liye-Ayurvedic-Upay

हल्दी और जायफल

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण होते हैं। वहीं, जायफल मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन से राहत दिलाता है। इन दोनों मसालों का एक साथ प्रयोग करने से पीरियड्स के दर्द में काफी आराम मिल सकता है। इसके लिए सोने से पहले गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी और जायफल डालकर पिएं। इससे आपको पीरियड पेन से राहत मिलेगी और नींद भी अच्छी आएगी। 

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए खाएं जीरा और गुड़ के लड्डू, जानें बनाने का तरीका

तुलसी

तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। तुलसी में मौजूद कैफीक एसिड पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाता है। पीरियड्स पेन से निपटने के लिए आप तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए एक कप पानी में तुलसी के 6-7 पत्ते डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर सेवन करें। तुलसी के पत्तों की चाय पीने से पीरियड्स के दर्द में काफी आराम मिलता है।

सौंफ 

सौंफ का सेवन पीरियड्स के दर्द को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। इतना ही नहीं, सौंफ मेंस्ट्रुअल फ्लो को भी कम करती है। अगर आप पीरियड्स के दौरान दर्द या हैवी ब्लीडिंग से परेशान हैं, तो सौंफ का पानी पिएं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। इस पानी को दिन में 2-3 बार पिएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: समय पर नहीं होते पीरियड्स, तो ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय

अगर आपको पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होता है, तो आप इन आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकती हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही हो, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Read Next

सेमल मूसली का इस्तेमाल करने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version