Home Remedies To Get Periods On Time: समय पर पीरियड्स होना महिला के स्वस्थ होने की निशानी है। कई बार खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और टेंशन आदि की वजह से समय पर पीरियड्स नहीं होते हैं। जिस कारण महिलाएं काफी परेशान हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के कई बार महिलाएं हर बार डॉक्टर के पास भागती है और पीरियड्स को लाने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करती हैं। लेकिन बार-बार दवाइयों का सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता हैं। ऐसे में समय पर पीरियड्स लाने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये घरेलू उपाय करने से समय से पीरियड्स होने के साथ दर्द भी कम होगा। आइए जानते हैं समय पर पीरियड्स लाने के घरेलू उपायों के बारे में।
अजवायन
अजवायन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पीरियड्स में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो उस समय होने वाली पेट की ऐंठन को दूर करने के साथ पीरियड्स को भी समय पर लाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अजवायन और एक छोटा टुकड़ा गुड़ का लेकर कुछ देर के लिए उबालें। जब पानी आधा रह जाएं,तो उसे गुनगुना करके पिएं। इस पानी को सुबह खाली पेट पीया जा सकता है।
अदरक
अदरक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अदरक में पाए जाने वाला तत्व इमेनगॉग गर्भाशय में संकुचन को बढ़ाते है। जिसकी वजह से पीरियड्स समय पर आते है। अदरक का सेवन करने के लिए इसको चाय में डालकर या इसके रस को शहद में मिलाकर खाया जा सकता है। अदरक पीरियड्स को समय पर लाने में मदद करेगा।
पपीता
पपीता पीरियड्स को समय पर लाने में मदद करता है। पपीता गर्भाशय में संकुचन को उत्तेजित करता है। जिससे पीरियड्स समय पर होने के चांसेस बढ़ जाते है। पपीते में मौजूद कैरोटीन एस्ट्रोजन हार्मोन पाया जाता है, जो पीरियड्स को समय पर लाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरे पर ग्लो लाने के लिए खाएं ये 5 फल, स्किन बनेगी चमकदार
अनार का जूस
अनार का जूस पीने से पीरियड्स समय पर आते है। पीरियड्स की डेट से करीब 15 दिन पहले अनार का जूस पीना शुरू कर दें। जिससे पीरियड्स को समय पर लाने में मदद मिलेगी। अनार का जूस पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर भी सही होता है।
मेथी के दाने
मेथी के दानों को पानी में उबालकर पीने से पीरियड्स को समय पर लाया जा सकता है। अगर आपके पीरियड्स को आने में दिक्कत हो रही है, तो 1 गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी दाने को पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाएं, तो इसे गुनगुना होने पर पिएं।
समय पर पीरियड्स लाने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई समस्या या बीमारी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version