Cystic Acne Natural Remedies: अनियमित खानपान का असर आपके हार्मोनल बदलाव का कारण बन सकता है। इसकी वजह से त्वचा पर कई तरह की समस्याएं हो सकती है। हार्मोनल बदलाव एक्ने की एक बड़ी वजह मानी जाती है। त्वचा पर होने वाले एक्ने के भी कई प्रकार होते हैं। इसमें सिस्टिक एक्ने (Cystic Acne) को भी शामिल किया जाता है। सिस्टिक एक्ने में आपकी स्किन पर बनने वाले एक्ने पस होता है। यह आकार में बड़े होते है और इनमें आपको दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा, जब यह ठीक होते हैं तो स्किन पर दाग बन जाता है। डॉक्टर्स की मानें तो स्किन पोर्स का बंद होना, आनुवांशिकता, बैक्टीरियल इंफेक्शन, तनाव और अन्य मेडिकल कंडिशन सिस्टिक एक्ने का कारण बन सकती हैं। हालांकि, इस तरह के एक्ने को दूर करने के लिए कई कॉस्मेटिक और दवाएं उपलब्ध हैं। लेकिन, आप नेचुरल उपायों से भी इन्हें दूर कर सकते हैं। वेव क्योर सेंटर के नेचुरोपैथी सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि सिस्टिक एक्ने को दूर करने के लिए आप क्या नेचुरल उपायों को अपना (natural remedies to reduce cystic acne) सकते हैं?
सिस्टिक एक्ने को दूर करते हैं ये नेचुरल उपाय - Natural Remedies To Reduce Cystic Acne In Hindi
नीम की पत्तियों का करें इस्तेमाल - Neem Leaves For Cystic Acne
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो मुंहासे के कारण होने वाले संक्रमण और सूजन को कम करते हैं। यह त्वचा को साफ और स्वच्छ रखने में भी मदद करता है।
कैसे उपयोग करें
- कुछ नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं और 20 मिनट तक सूखने दें।
- ठंडे पानी से धो लें।
- इसे सप्ताह में 2-3 बार उपयोग करें।
एलोवेरा जेल - Aloe Vera Gel For Cystic Acne
एलोवेरा में सूजनरोधी (anti-inflammatory) और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे की सूजन और लालिमा को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को ठंडक और नमी भी प्रदान करता है।
कैसे उपयोग करें
- एलोवेरा के पत्ते से ताजा जेल निकालें और इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
- रात भर इसे त्वचा पर लगे रहने दें और अगली सुबह गुनगुने पानी से धो लें।
- इसे रोजाना उपयोग करें।
टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल - Tea Tree Oil For Cystic Acne
टी ट्री ऑयल एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो सिस्टिक मुंहासे के कारण होने वाले संक्रमण को खत्म करने में मदद करता है।
कैसे उपयोग करें
- एक चम्मच टी ट्री ऑयल में नारियल तेल या जैतून के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं।
- इस मिश्रण को प्रभावित क्षेत्र पर कॉटन की मदद से लगाएं।
- करीब 2-30 मिनट के बाद चेहरो को गुनगुने पानी से धो लें।
- इसे दिन में 1-2 बार लगाएं।
हल्दी और शहद का मिश्रण - Turmeric and Honey Mask For Cystic Acne
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जबकि शहद त्वचा को नमी देने के साथ-साथ एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह मिश्रण सिस्टिक मुंहासे की सूजन को कम करने में मदद करता है।
कैसे उपयोग करें
- एक चम्मच हल्दी पाउडर और शहद को मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और 20-30 मिनट तक सूखने दें।
- इसके बाद त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें और चेहरे को साफ कर लें।
- इसे सप्ताह में 2-3 बार उपयोग करें।
एप्पल साइडर विनेगर - Apple Cider Vinegar For Cystic Acne
एप्पल साइडर विनेगर में एंटीबैक्टीरियल और एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं, जो मुंहासे के कारण होने वाले बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और त्वचा के पीएच संतुलन को बनाए रखते हैं।
कैसे उपयोग करें
- एप्पल साइडर विनेगर और पानी को एक तिहाई के अनुपात में मिलाएं।
- इस मिश्रण को कॉटन की मदद से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।
- 10-15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
- इसे दिन में एक बार उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें : सूजन और जलन वाले मुंहासों को दूर करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक इलाज, तुरंत मिलेगी राहत
सिस्टिक मुंहासे की समस्या गंभीर होती है और इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऊपर बताए गए प्राकृतिक उपाय न केवल मुंहासों को कम करने में मदद करेंगे, बल्कि त्वचा से संबंधित अन्य समस्याओं को दूर करने में सहायक होते है। हालांकि, अगर आपकी समस्या गंभीर है और घरेलू उपायों से राहत नहीं मिल रही है, तो ऐसे में आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।