दुर्गा पूजा में जाने वाली हैं तो चेहरे पर लगाएं ये 4 घरेलू उपाय, आएगा निखार और खूबसूरत लगेगी त्वचा

दुर्गा पूजा (Durga Puja 2024) कल से शुरू है। अगर आप दुर्गा पूजा में जाने वाली हैं, तो आज से ही अपनी स्किन की देखभाल करना शुरू कर दें।
  • SHARE
  • FOLLOW
दुर्गा पूजा में जाने वाली हैं तो चेहरे पर लगाएं ये 4 घरेलू उपाय, आएगा निखार और खूबसूरत लगेगी त्वचा

Home Remedies to Get Glow for Durga Puja: नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को समर्पित है। नवरात्रि के इन 9 दिनों में प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। शारदीय नवरात्रि के इस दौरान दूर्गा पूजा का उत्सव भी धूम-धाम से मनाया जाता है। कई जगहों पर दुर्गा पूजा के लिए पंडाल लगाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा को विराजमान किया जाता है। साथ ही, विधिपूर्वक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना भी की जाती है। दुर्गा पूजा (Durga Puja 2024) कल से शुरू है। अगर आप दुर्गा पूजा में जाने वाली हैं, तो आज से ही अपनी स्किन की देखभाल करना शुरू कर दें। दुर्गा पूजा पर चेहरे का निखार और खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

दुर्गा पूजा पर ग्लो लाने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं?- What to Apply to Get Glowing Skin for Durga Puja

aloevera gel

1. एलोवेरा जेल लगाएं

अगर आप कल दुर्गा पूजा (Durga Puja) में जा रही हैं, तो चेहरे पर निखार लाने के लिए एलोवेरा जेल अप्लाई कर सकते हैं। एलोवेरा लगाने से त्वचा हाइड्रेट होती है। इससे चेहरे की टैनिंग और डार्क स्पॉट्स (Aloe Vera for Dark Spots) भी दूर होते हैं। एलोवेरा में मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा पल्प लें। इसे अपने चेहरे पर गर्दन पर अच्छी तरह अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप दिन में 2 बार एलोवेरा अप्लाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Navratri Vrat 2024: पहली बार रखे हैं नवरात्रि के व्रत? जानें क्या खाएं और क्या नहीं

curd besan paste

2. दही और बेसन मिलाकर लगाएं

खूबसूरती बढ़ाने के लिए सदियों से दही और बेसन का उपयोग हो रहा है। दुर्गा पूजा पर चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी आप दही और बेसन के घोल (Dahi Besan for Glowing Skin) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच दही लें। इसमें बेसन, थोड़ी-सी हल्दी और पानी मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह अप्लाई करें। 15 मिनट बाद चेहरे को सामान्य पानी से साफ कर लें। दही और बेसन, इंस्टेंट ग्लो के लिए बेहद कारगर घरेलू उपाय है। 

3. गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप दुर्गा पूजा में जाने से पहले गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी पेस्ट (Multani Mitti and Rose Water Face Pack for Glowing Skin) का इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से एक्स्ट्रा सीबम के उत्पादन को रोकने में मदद करता है। अगर आप गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट लगाएंगे, तो इससे चेहरे की चिपचिपाहट दूर होगी। वहीं, गुलाब जल त्वचा में मॉइश्चर बनाए रखने में मदद करता है। आप आज रात को सोते समय गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी पेस्ट लगा सकते हैं। आप चाहें तो कल दुर्गा पूजा में जाने से पहले भी इसे लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि पर सालों से 9 दिनों का उपवास रखती हैं ये महिलाएं, बताया- फलाहार के साथ कैसे रहती हैं सुपर एक्टिव

4. कच्चा दूध लगाएं

चेहरे पर ग्लो लाने और खूबसूरती बढ़ाने के लिए कच्चा दूध (Raw Milk for Glowing Skin) भी असरदार हो सकता है। दुर्गा पूजा में जाने से पहले आप अपने चेहरे पर कच्चा दूध लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कॉटन पैड लें। अब इसकी मदद से अपने चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं। कच्चा दूध त्वचा की क्लींजिंग करने में मदद करता है। इससे त्वचा पर जमा सारा डर्ट आसानी से निकल जाता है। कच्चा दूध त्वचा पर निखार लाने में मदद करता है।

Read Next

फंगल इंफेक्‍शन की जांच के लिए करवाया जाता है KOH टेस्ट, जानें इसकी प्रक्रिया

Disclaimer