Face Packs for Glowing Skin: छठ पूजा बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और भारत के कुछ अन्य दूसरे राज्यों में मनाई जाती है। माना जाता है कि यह पर्व बिहार और पूर्वांचल से शुरू हुआ था। इस पर्व पर सूर्य देव और षष्ठी माता की पूजा की जाती है। इसमें पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय (Nahay Khay 2024 Chhath Puja) के साथ होती है। इस साल छठ पूजा 5 नवंबर से 7 नवंबर तक मनाई जाएगी। पूजा के लिए सभी तैयारियां पहले से ही जोरो-शोरो से शुरू हो जाती हैं। महिलाएं भी इस पर्व पर अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए फेशियल या अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं। लेकिन ये थोड़ा खर्चीला हो सकता है। ऐसे में आप चाहें तो होममेड फेस पैक (Homemade Face Packs for ChhathPuja) की मदद से ही चेहरे पर निखार ला सकती हैं। इन फेस पैक से आपके चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आएगा और आपकी खूबसूरती भी बढ़ेगी। इसके लिए आप आज से ही इन फेस पैक (Face Packs to Get Glow on Chhath Puja in Hindi) को लगाना शुरू कर सकती हैं।
1. मुल्तानी मिट्टी फेस पैक- Multani Mitti face pack to Get Glow on Chhath Puja
अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो आप छठ पर निखार पाने के लिए आज से ही मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक अप्लाई करना शुरू कर दें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करती है। इस फेस पैक को लगाने से त्वचा पर निखार आता है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल या नॉर्मल पानी मिलाएं। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप रोजाना इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर एलर्जी की वजह से हो गए थे छोटे-छोटे लाल दाने, छुटकारा पाने के लिए मैंने लगाई मुल्तानी मिट्टी
2. एलोवेरा का फेस पैक- Aloe Vera face pack to Get Glow on Chhath Puja
वैसे तो एलोवेरा फेस पैक सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपकी ड्राई स्किन है तो एलोवेरा फेस पैक बेहद अच्छी तरह से काम करता है। छठ पूजा पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप आज से ही एलोवेरा फेस पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा पर नमी बनाने में मदद करता है। एलोवेरा फेस पैक लगाने से चेहरे के मुंहासे और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। लेकिन, आपको फ्रेश एलोवेरा जेल का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
3. चंदन फेस पैक- Chandan face pack to Get Glow on Chhath Puja
आयुर्वेद में चंदन को बेहद गुणकारी माना गया है। यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चंदन फेस पैक त्वचा से जुड़ी तमाम समस्याओं से निजात दिलाने में असरदार होता है। छठ पूजा पर चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए आप आज से ही चंदन फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। चंदन फेस पैक लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर होते हैं। इससे स्किन ग्लोइंग और शाइनी बनती है। आप चाहें तो इसमें चुटकीभर हल्दी भी मिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या रातभर चेहरे पर चंदन पाउडर लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें
4. बेसन और हल्दी फेस पैक- Besas face pack to Get Glow on Chhath Puja
खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेसन और हल्दी फेस पैक का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। छठ पूजा पर चेहरे की सुदंरता और निखार बढ़ाने के लिए आप बेसन और हल्दी फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप आज से ही बेसन फेस पैक लगाना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें चुटकीभर हल्दी और दूध या दही मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को रोजाना लगा सकते हैं।
5. गुलाब के फूलों का फेस पैक- Rose Petals face pack to Get Glow on Chhath Puja
छठ पर निखार पाने के लिए आप गुलाब के फूलों का फेस पैक भी लगाना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप गुलाब के फूलों का बारीक पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को धो लें। आप चाहें तो गुलाब के फूलों का पाउडर भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। गुलाब के फूल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये फूल त्वचा की खूबसूरती बढ़ाते हैं और कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं।
छठ पूजा पर निखार पाने और सुंदरता बढ़ाने के लिए आप भी आज से ही एलोवेरा, बेसन, चंदन, मुल्तानी मिट्टी या गुलाब के फूलों का फेस पैक लगाना शुरू कर सकते हैं।