Doctor Verified

क्या रातभर चेहरे पर चंदन पाउडर लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

चंदन पाउडर त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल त्वचा से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जा सकता है। लेकिन क्या इसे रातभर चेहरे पर लगाकर छोड़ सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रातभर चेहरे पर चंदन पाउडर लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

Chandan Powder Benefits for Face: खूबसूरती बढ़ाने के लिए चंदन पाउडर का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। चंदन पाउडर त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चंदन पाउडर की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह त्वचा की जलन और इरिटेशन को शांत करने में मदद करता है। यही वजह है कि कई कॉस्मेटिक्स कंपनियां भी चंदन पाउडर से बने प्रोडक्ट्स बना रही है। चंदन पाउडर साबुन, चंदन पाउडर फेस पैक जैसे उत्पाद बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि, कई लोग चेहरे पर सिर्फ चंदन पाउडर ही लगाते हैं। चंदन पाउडर को फेस पैक के रूप में लगाया जा सकता है। लेकिन कई लोगों के मन में सवाल होता है कि चेहरे पर चंदन पाउडर रातभर लगाकर रखना सही है या नहीं? आइए, स्कल्प्ट एस्थेटिक इंडिया, गुड़गांव के वरिष्ठ त्वचा विशेषज्ञ डॉ. कृतिका पांडे से जानते हैं-

क्या रातभर चेहरे पर चंदन पाउडर लगाकर सोना सही है? 

जी हां, आप रातभर चेहरे पर चंदन पाउडर लगाकर सो सकते हैं। यानी चेहरे पाउडर को रातभर लगाकर छोड़ा जा सकता है। चंदन पाउडर सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल ड्राई, ऑयली और सेंसिटिव स्किन वाले सभी लोग कर सकते हैं। लेकिन, अगर आपकी स्किन ज्यादा ड्राई है तो आप चंदन पाउडर को 20-25 मिनट लगाने के बाद साफ कर सकते हैं। ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए चंदन पाउडर फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर कौन सा चंदन पाउडर लगाना चाहिए? जानें सफेद और लाल चंदन में से कौन सा है बेहतर

रातभर चेहरे पर चंदन पाउडर लगाकर रखने के फायदे

रातभर चेहरे पर चंदन पाउडर लगाकर सोना बेहद फायदेमंद होता है। इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं।

  • चंदन पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये गुण त्वचा को मुंहासों और पिंपल्स आदि से बचाते हैं।
  • चंदन पाउडर की तासीर ठंडी होती है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। 
  • चंदन पाउडर त्वचा की रंगत में सुधार करने में मदद करता है।
  • अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो चंदन पाउडर को रात में लगाना लाभकारी हो सकता है। 
  • चंदन पाउडर त्वचा की ड्राईनेस को भी कम करने में मदद करता है। 
  • अगर आपके चेहरे पर टैनिंग है, तो भी आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • चंदन पाउडर को लगाने से चेहरे की स्किन ग्लोइंग और खूबसूरत नजर आएगी।
  • चंदन पाउडर त्वचा की जलन, खुजली और रेडनेस को भी कम करने में मदद करता है।

chandan powder

चेहरे पर चंदन पाउडर कैसे लगाएं?

  • आप चेहरे पर चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें।
  • इसमें गुलाब जल या दूध मिक्स करें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें।
  • आप चाहें तो इसे आधे घंटे बाद पानी से धो सकते हैं।
  • आप इसे रातभर लगाकर भी छोड़ सकते हैं। 

आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे तो चंदन पाउडर सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, आपको चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। 

Read Next

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर त्वचा और बालों में नजर आते हैं ये संकेत, जानें

Disclaimer