Expert

क्या रातभर चेहरे पर नारियल का तेल लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

नारियल का तेल, स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप चेहरे पर भी नारियल तेल लगा सकते हैं। लेकिन क्या इसे रातभर के लिए लगाकर सोना सही है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या रातभर चेहरे पर नारियल का तेल लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें


Coconut Oil Benefits for Face: नारियल का तेल सेहत और बालों के साथ ही, त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अधिकतर लोग, त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। नारियल तेल में मौजूद गुण, त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। नारियल तेल त्वचा को हाइड्रेट रखता है और मुंहासों से बचाता है। स्किनकेयर रूटीन में नारियल तेल को शामिल करना बेहद लाभकारी हो सकता है। वैसे तो लोग नारियल तेल का इस्तेमाल फेस पैक के रूप में करते हैं। वहीं, कुछ लोग नारियल तेल का इस्तेमाल त्वचा की मालिश करने के लिए करते हैं। कुछ लोग तो रात के समय नारियल का तेल लगाते हैं और सुबह चेहरा धोते हैं। लेकिन, क्या रातभर चेहरे पर नारियल का तेल लगाकर रखना सही होता है? या क्या रात भर चेहरे पर नारियल तेल लगाना ठीक है? आइए, जानते हैं-

क्या रातभर चेहरे पर नारियल का तेल लगाकर सोना सही होता है?- Kya Ratbhar ke Liye Chehre pr Nariyal Tel Lagana Sahi hai

खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल बताती हैं, “आप रातभर चेहरे पर नारियल तेल लगाकर रख सकते हैं। रातभर चेहरे पर नारियल का तेल लगाकर रखने से त्वचा को कई लाभ मिलते हैं। आप रोज रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाकर रख सकते हैं। सुबह चेहरे को गुनगुने पानी या नॉर्मल पानी से साफ कर सकते हैं। चेहरे पर नारियल तेल लगाने से त्वचा की चमक बढ़ती है। त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।”

इसे भी पढ़ें- नहाने के बाद शरीर पर रोज लगाएं नारियल तेल, मिलेंगे ये 6 फायदे

coconut oil

रातभर चेहरे पर नारियल तेल लगाकर रखने के फायदे- Benefits of Applying Coconut Oil on Face Overnight in Hindi

  • नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाते हैं।
  • अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासों की समस्या से बचाने में सहायक होते हैं। 
  • अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस हैं, तो भी रातभर के लिए नारियल तेल को लगाकर छोड़ा जा सकता है। नारियल तेल को रातभर लगाकर रखने से एजिंग के लक्षण कम होते हैं।
  • नारियल तेल त्वचा की जलन और इरिटेशन को दूर करने में मदद करता है।
  • अगर आप रातभर चेहरे पर नारियल तेल लगाकर रखेंगे, तो इससे दाग-धब्बों और मुंहासों से छुटकारा मिलेगा।
  • अगर चेहरे पर फोड़े-फुंसियां हो गई हैं, तो आप रातभर नारियल का तेल लगाकर छोड़ सकते हैं।  

रात में चेहरे पर नारियल तेल कैसे लगाएं?- How to Apply Coconut Oil on Face for Overnight in Hindi

  • इसके लिए आप वर्जिन कोकोनट ऑयल लें। 
  • इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं।
  • हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें।
  • आप चेहरे पर लगे हुए तेल को पूरी रात के लिए छोड़ सकते हैं।
  • सुबह चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • इसके लिए आप माइल्ड फेस वॉश का यूज भी कर सकते हैं। 

आप भी चेहरे पर नारियल तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल को रातभर के लिए लगाकर छोड़ना फायदेमंद होता है। इससे झुर्रियां और फाइन लाइंस दूर होती हैं। साथ ही, मुंहासों और फोड़े-फुंसियों से भी बचाव होता है। आप रोज रात को चेहरे पर नारियल तेल लगाकर छोड़ सकते हैं, फिर सुबह चेहरा धो लें। लेकिन, इसके लिए वर्जिन कोकोनट ऑयल का ही इस्तेमाल करें। 

Read Next

क्या त्वचा पर दही लगाना स्किन के लिए फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer