Applying Coconut Oil on Body After Bath in Hindi: नहाने के बाद त्वचा को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी होता है। अधिकतर लोग त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए लोशन, क्रीम, मॉइश्चराइजर आदि का इस्तेमाल करते हैं। वे अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज करने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। लेकिन अगर आप कोई महंगा मॉइश्चराइज नहीं खरीद सकते हैं, तो आप नारियल के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम बनाते हैं। इसके अलावा नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, ऐसे में ये त्वचा को बैक्टीरिया आदि से बचाते हैं। इसलिए एक अच्छी त्वचा पाने के लिए आपको नहाने के बाद नारियल का तेल जरूर अप्लाई करना चाहिए। चलिए जानते हैं, नहाने के बाद नारियल तेल लगाने से क्या होता है (Applying Coconut Oil on Body After Bath in Hindi)? नहाने के बाद नारियल तेल लगाने के फायदे क्या हैं (Nahane ke Bad Nariyal ka Tel Lagane ke Fayde)? या फिर नहाने के बाद नारियल का तेल कैसे यूज करें?
नहाने के बाद नारियल तेल लगाने से क्या होता है?- Applying Coconut Oil on Body After Bath in Hindi
1. स्ट्रेच मार्क्स रिमूव करे
अगर आपके शरीर में स्ट्रेच मार्क्स हैं, तो आप नहाने के बाद नारियल का तेल अप्लाई कर सकते हैं। नारियल का तेल त्वचा में कसाव लाता है, जिससे स्ट्रेच मार्क्स रिमूव होते हैं।
2. एजिंग के लक्षण कम करे
अगर आपकी त्वचा पर एजिंग के लक्षण जैसे-झुर्रियां, फाइन लाइंस आदि की समस्या हो रही है, तो भी नहाने के बाद नारियल का तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है। इससे झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- नहाने के बाद चेहरे पर लगाएं ये 6 चीजें, दमक उठेगी स्किन
3. त्वचा को मुलायम बनाए
नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। इससे त्वचा को पूरी नमी मिलती है, त्वचा हाइड्रेट होती है और मुलायम बनती है। अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आपको नहाने के बाद नारियल का तेल (Nahane ke Bad Nariyal ka Tel Lagane ke Fayde) जरूर अप्लाई करना चाहिए।
4. त्वचा को रिलैक्स करे
कई बार त्वचा का असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है। अगर आप नहाने के बाद नारियल का तेल लगाएंगे, तो इससे त्वचा या स्किन रिलैक्स होगी। नारियल का तेल त्वचा को शांत करता है।
5. रेडनेस और जलन शांत करे
नारियल के तेल की तासीर ठंडी होती है। अगर आपको त्वचा पर रेडनेस या जलन रहती है, तो आप नहाने के बाद नारियल का तेल अप्लाई कर सकते हैं। इससे आपको त्वचा की जलन, खुजली और रेडनेस में आराम मिलेगा।
6. मुहांसों से बचाए
नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरिय गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप नहाने के बाद नारियल के तेल से शरीर की मालिश करेंगे, तो इससे कील-मुहांसों और फोड़े-फुंसियों से बचाव हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार नहाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए? जानें
नहाने के बाद शरीर पर नारियल का तेल कैसे लगाएं?- How do you use coconut oil after shower?
नहाने के बाद नारियल का तेल आप लगा सकते हैं। इसके लिए आप पहले अच्छी तरह से नहा लें। इसके बाद पूरे शरीर पर नारियल का तेल अप्लाई कर लें और फिर शरीर में थोड़ा सा पानी डाल दें। लेकिन नारियल का तेल लगाने के बाद साबुन यूज न करें, सिर्फ थोड़ा सा पानी डालें। इससे नारियल का तेल शरीर की त्वचा में ऑब्जर्व हो जाएगा। इससे त्वचा मुलायम, नमी वाली और हाइड्रेट बनेगी।
Applying Coconut Oil on Body After Bath in Hindi: नहाने के बाद नारियल के तेल से मालिश करने पर आपको त्वचा संबंधित कई लाभ मिल सकते हैं। इससे त्वचा मुलायम बनेगी, त्वचा को नमी मिलेगी, मुहांसों से बचाव होगा और स्ट्रेच मार्क्स भी रिमूव होने लगेंगे। लेकिन कई लोगों को नारियल का तेल एलर्जी कर सकता है, ऐसे में पहले पैच टेस्ट किया जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version