Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Doctor Verified

नारियल या सरसों का तेल: सर्दियों में शरीर की मालिश के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

सर्दियों में शरीर की मालिश करने के लिए लोग नारियल या सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन दोनों तेलों में से कौन-सा तेल फायदेमंद होता है, आइए जानते हैं

सर्दियों में ठंड के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में पूरे शरीर की मालिश करने से न सिर्फ शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है, बल्कि    स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। सर्दियों में स्किन ठंडी और ड्राई हवा के कारण नेचुरल नमी खींच लेती है। इसके कारण स्किन ड्राई, फटी और बेजान होने लगती है। ऐसे में तेल की मालिश आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। तेल मालिश से न सिर्फ स्किन को पोषण मिलती है, बल्कि शरीर को गर्माहट और सुरक्षा भी मिलती है। सर्दियों में शरीर की मालिश करने के लिए लोग नारियल तेल या सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं। कई लोग इस बात को लेकर भी कंफ्यूज रहते हैं। आइए इस लेख में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से विस्तार से जानते हैं कि सर्दियों में शरीर की मालिश के लिए नारियल तेल या सरसों का तेल कौन-सा अच्छा है?

सर्दियों में नारियल तेल से मालिश के फायदे

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, नारियल तेल से शरीर की मालिश करने से शरीर को शांत रखने में मदद मिलती है और स्किन मॉइस्चराइजर होता है।  हालांकि, इसका इस्तेमाल गर्मी में ज्यादा बेहतर माना जाता है, फिर भी सर्दियों में भी इसका इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है-

  • नारियल तेल में लॉरिक एसिड और मीडियम-चेन फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन की गहराई में जाकर नमी देता है। बहुत ज्यादा फटी या रूखी स्किन पर इसका इस्तेमाल ज्यादा प्रभावी माना जाता है।
  • सर्दियों में स्किन पर खुजली और हल्के इंफेक्शन की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसे में नारियल तेल के एंटी-माइक्रोबियल गुण स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव होती है, तो सर्दियों में वह जल्दी लाल हो जाती है या बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है, जिस पर नारियल तेल एक बेहतर विकल्प के रूप में काम करता है।
  • बच्चों की नाजुक स्किन के लिए भी सर्दियों में नारियल का तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में मालिश के लिए कौन से तेल का करें इस्तेमाल

सर्दियों में नारियल तेल इस्तेमाल करने के नुकसान

  • नारियल तेल की तासीर ठंडी होती है, इसलिए बहुत ठंडे इलाकों में यह शरीर को सही तरह से गर्माहट नहीं दिया जाता है।
  • कुछ लोगों में नारियल तेल का इस्तेमाल पोर्स ब्लॉक कर सकता है और पिंपल्स बढ़ा सकते हैं।

सर्दियों में सरसों तेल से मालिश करने के फायदे

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, सरसों का तेल सर्दियों में इस्तेमाल करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्माहट देने में मदद करता है।

  • सरसों के तेल में मौजूद Allyl isothiocyanate शरीर में गर्मी बढ़ाता है, जिससे सर्दियों में इससे मालिश करने प आपको आराम मिल सकता है।
  • सरसों के तेल की मालिश से ब्लड फ्लो तेज होता है, जो मांसपेशियों और जोड़ों को आराम देता है। इसलिए, जिन लोगों को सर्दियों में दर्द या जकड़न होता है उनके लिए यह ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • सरसों के तेल का इस्तेमाल स्किन को पोषण देता है, ड्राइनेस कम करता है और नेचुरल तरीके से शरीर की गर्माहट बढ़ता है।
  • सरसों के तेल से मालिश करने से शरीर को गर्म रखने से इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बादाम के तेल से करें शरीर की मालिश, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

1 (65)

सरसों के तेल के नुकसान

  • सरसों के तेल की तीखी गंध कुछ लोगों को पसंद नहीं आती है।
  • सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को हल्दी जलन या रेडनेस हो सकती है।
  • शिशुओं पर बिना मिलावट के सरसों तेल का सीधा इस्तेमाल कई बार कठोर हो सकता है।

सर्दियों में मालिश के लिए कौन-सा तेल ज्यादा बेहतर है?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता की माने तो सर्दियों में आप दोनों तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि दोनों के अलग-अलग फायदे होते हैं-

  • सर्दियों में शरीर की मालिश के लिए सरसों का तेल ज्यादा बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को गर्म रखने, दर्द कम करने और ठंड से बचाने में मदद करता है।
  • अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है या बच्चों की मालिश करने है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा अगर आपकी स्किन ड्राई है तो मॉइश्चराइजिंग गुणों से भरपूर नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं।
  • अगर आपकी मांसपेशियों में दर्द, जकड़न या कमजोरी रहती है तो आप सरसों के तेल से शरीर की मालिश कर सकते हैं।

निष्कर्ष

सर्दियों में शरीर की मालिश के लिए सरसों के तेल को ज्यादा प्रभावी माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को गर्म रखता है जकड़न को दूर करता है और ब्लड फ्लो में सुधार होता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आप बच्चों के लिए सही तेल का विकल्प ढूंढ रहे हैं तो नारियल तेल या दोनों तेलों का मिश्रण आपके लिए बेहतर विकल्प है।
Image Credit: Freepik 

Read Next

रात में चेहरे पर बर्फ लगाने के क्या फायदे हैं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 29, 2025 09:32 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Nov 29, 2025 09:32 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Nov 29, 2025 09:32 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content