Fri Sep 11, 2026 | 09:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr Vijay Singhal , Dermatologist

Nariyal tel Vs Sarso tel: सर्दियों में नहाने के बाद शरीर पर किसे लगाएं? एक्सपर्ट से जानें

Nariyal tel Vs Sarso tel: सर्दियों में शरीर की खुश्की और खुजली बढ़ जाती है, ऐसे में आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन कौन सा बेहतर है? जानते हैं।

Nariyal tel Vs Sarso tel: सर्दियों में स्किन की समस्याएं बढ़ जाती हैं और त्वचा की बनावट भी प्रभावित रहती है। इस मौसम में स्किन की ड्राइनेस बढ़ जाती है। ऐसे में समझ नहीं आता कि स्किन की ड्राईनेस और खुश्की को कैसे कम करें। ऐसे में ये देसी नुस्खा आपके लिए कारगर तरीके से काम कर सकता है। दरअसल, सर्दियों में नहाने के बाद अगर आप शरीर को मॉइस्चराइज कर लें तो आप ड्राइनेस, खुजली, जलन, रैशेज और खुश्की से बच सकते हैं। इस स्थिति में स्किन को मॉइस्चराइज करने का एक देसी तरीका ये है कि आप नहाने के बाद अपने शरीर पर तेल लगा लें। आप नारियल का तेल या सरसों का तेल लगा सकते हैं लेकिन ऐसे में भी सवाल आता है कि आपको किस तेल को लगाना चाहिए और किसे नहीं (Nariyal tel Vs Sarso tel after bath)? जानते हैं क्या है बेहतर विकल्प डॉ. विजय सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट दिल्ली से।

सर्दियों में नहाने के बाद शरीर पर किसे लगाएं-Nariyal tel Vs Sarso tel?

डॉ. विजय सिंघल बताते हैं कि सर्दियों में नहाने के बाद शरीर पर तेल लगाना त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन नारियल तेल और सरसों तेल दोनों की तासीर और असर अलग-अलग होती है।

नारियल तेल

नारियल तेल ठंडी तासीर का होता है, इसलिए जिन लोगों की त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, खुजली, जलन या एग्जिमा जैसी समस्या होती है, उनके लिए यह फायदेमंद माना जाता है। यह स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज कर देता है और एलर्जी की संभावना भी कम रहती है। इसके अलावा ड्राई स्किन के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल काफी कारगर है क्योंकि इस तेल के कण मोटे होते हैं और स्किन में लंबे समय तक जमा रहते हैं। इससे स्किन में हाइड्रेशन लॉक हो जाता है और ड्राई स्किन से छुटकारा मिलता है। जब आप नारियल तेल लगाते हैं तो इसका लॉरिक एसिड और अन्य फैटी एसिड त्वचा की सुरक्षात्मक परत को मजबूत करते हैं, जिससे त्वचा की दरारें भर जाती हैं और त्वचा पूरी तरह से हील हो जाती है। इस तेल को लगाने से त्वचा फटती है।

इसे भी पढ़ें: दर्द का देसी इलाज: सरसों के तेल में पकाकर लगाएं लहसुन, मेथी और अजवाइन

सरसों तेल

सरसों तेल गरम तासीर का होता है, जो ठंड के मौसम में शरीर में गर्माहट बनाए रखने में मदद करता है। जिन लोगों को ठंड ज्यादा लगती है, जोड़ों में दर्द रहता है या मांसपेशियों में अकड़न होती है, उनके लिए सरसों तेल बेहतर विकल्प हो सकता है। सरसों का तेल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर है जिससे एक्ने और खुजली की समस्या में भी कमी आती है।

cow butter or sesame oil benefits

सर्दियों के अनुसार कौन है बेहतर?

सर्दियों में नारियल तेल जम जाता है और इसके कण स्किन के द्नारा आसानी से अवशोषित नहीं हो पाते हैं। जबकि, सरसों का तेल आसानी से अवशोषित होकर लंबे समय तक स्किन में रहते हैं। सरसों के तेल में नारियल तेल की तुलना में गर्मी भी होती है जो कि एंटी इंफ्लेमेटरी तरीके से स्किन के लिए काम करती है और स्किन को हेल्दी रखती है।

इसे भी पढ़ें: सरसों के तेल में प्याज और करी पत्ता पकाकर बालों में लगाएं, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

इसके अलावा आपको बस इसी बात का ध्यान रखना है कि इन दोनों को गर्म करके ही स्किन के लिए इस्तेमाल करें जिससे तेल के कण गर्म होकर हल्के हो जाते हैं और स्किन द्वारा आसानी से अवशोषित हो पाते हैं। फिर ये स्किन में लंबे समय तक जमा रहते हैं और स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ हाइड्रेटेड रखते हैं।

हालांकि बहुत संवेदनशील त्वचा वालों में सरसों तेल से जलन या रैश हो सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों में आमतौर पर नारियल तेल ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। सर्दियों में अपनी त्वचा की नेचुरल और शरीर की जरूरत को समझकर ही तेल का चुनाव करें और नहाने के बाद हल्की गीली त्वचा पर तेल लगाएं, ताकि नमी लंबे समय तक बनी रहे।

FAQ

  • नाभि में सरसों का तेल डालने से क्या लाभ होता है?

    नाभि में सरसों का तेल डालने से स्किन मॉइस्चराइज रहने के साथ ड्राइनेस से बची रहती है। इसके अलावा ये स्किन की कई समस्याओं को कम करने में मददगार जैसे कि एक्ने और त्वचा का फटना।
  • रात में नारियल तेल लगाकर सोने से क्या फायदा होता है?

    रात में नारियल तेल लगाकर सोने से स्किन अंदर से मॉइस्चराइज रहती है और फटती नहीं है। इसके अलावा लंबे समय तक ये स्किन को अंदर से हाइड्रेटेड रखती है।
  • नारियल का तेल प्राइवेट पार्ट में लगाने से क्या होता है?

    नारियल का तेल प्राइवेट पार्ट में लगाने से खुजली कम होती है और घर्षण में कमी आती है। इसके अलावा ये खुजली और जलन को कम करने के साथ टिश्यू रिपेयर करने और नेचुरल लुब्रिकेंट के रूप में काम करता है।

Read Next

Wheatgrass: स्किन डिटॉक्स के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है ये घास, बस जान लें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 07, 2026 16:27 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 07, 2026 16:27 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 07, 2026 16:27 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Vijay Singhal

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content