Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Jain Gupta , Dermatologist

क्या सर्दियों में रोज नहाना स्किन के लिए सही है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स

सर्दियों में अक्सर लोग रोज नहाना पसंद नहीं करते हैं और नहाने से बचते हैं, लेकिन क्या सर्दियों में रोज नहाना स्किन के लिए सही है? आइए लेख में जानें -

Is Bathing Every Day In Winter Good For The Skin In Hindi: सर्दियों में ज्यादातर लोग नहाना पसंद नहीं करते हैं और ऐसे में अक्सर नहाने से बचते भी हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन सवाल उठता है कि क्या रोज नहाना स्किन के लिए सही है? या ज्यादा नहाने से स्किन ड्राई हो सकती है। सर्दियों में अक्सर न नहाने से लोगों को कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे में आइए नई दिल्ली के एलांटिस हेल्थ केयर की एमडी और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चांदनी जैन गुप्ता (Dr. Chandani Jain Gupta, MBBS, MD- Dermatologist & Aesthetic Physician, Elantis Healthcare, New Delhi) से जानें क्या सर्दियों में रोज नहाना स्किन के लिए सही है?

सर्दियों में रोज नहाना स्किन के लिए सही है? - Is Bathing Every Day In Winter Good For The Skin?

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, सर्दियों में रोज नहाना स्किन के लिए जरूरी नहीं है कि नुकसानदायक हो, लेकिन आप कैसे नहाते हैं, यह बहुत मायने रखता है। ठंड के मौसम में पहले ही स्किन की नेचुरल नमी कम हो जाती है और अक्सर लोग सर्दियों में नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में रोज लंबे समय तक गर्म पानी से नहाने से ड्राइनेस, खुजली और जलन जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में भी हो सकता है सनबर्न? गाजर, आंवला और शकरकंद की  रेसिपी बनाकर करें स्किन सेफ

is bathing every day in winter good for the skin in hindi 1

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता आगे कहती हैं कि गर्म पानी स्किन के प्रोटेक्टिव ऑयल को हटा देता है, जिससे स्किन पपड़ीदार और सेंसिटिव हो जाती है, खासकर एक्जिमा या बहुत ड्राई स्किन वाले लोगों में। हालांकि, अगर सही तरीके से किया जाए तो रोज नहाना हेल्दी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: डिहाइड्रेशन की वजह से आपकी स्किन में हो सकती है खुजली? एक्सपर्ट से जानें

सर्दियों में नहाते समय कुछ बातों का रखें ध्यान - Keep Some Things In Mind While Bathing In Winter In Hindi

डॉ. चांदनी जैन गुप्ता के अनुसार, सही तरीके से रोज नहाना स्किन के लिए हेल्दी विकल्प है। ऐसे में सही तरीके से नहाने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

  • गर्म पानी के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  • कम समय तक नहाएं, खासकर गर्म पानी से। इससे स्किन अधिक ड्राई होती है।
  • हार्ड साबुन के बजाय माइल्ड साबुन का इस्तेमाल करें।
  • बिना खुशबू वाले क्लींजर चुनें
  • स्किन को जोर से रगड़ने से बचें
  • नहाने के बाद स्किन को हल्के से थपथपाकर सुखाएं
  • नमी को लॉक करने के लिए स्किन को सुखाने के कुछ मिनटों में एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं।

नहाते समय इन बातों का खास ध्यान रखें, जिससे स्किन को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रखने, त्वचा के रूखेपन से बचाव करने और स्किन संबंधी समस्याओं से बचाव करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

सर्दियों में रोज नहाना स्किन के लिए हेल्दी आदतों में से एक है, लेकिन सर्दियों में रोज नहाना स्किन के लिए जरूरी नहीं है कि न नहाने से स्किन को नुकसान हो, बल्कि सही तरीके से नहाना जरूरी है। ऐसे में सर्दियों में स्किन को हेल्दी रखने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखें, जैसे कि नहाने के लिए गर्म पानी के बजाए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, बिना खुशबू वाला क्लींजर लें, स्किन को जोर से न रगड़ें, हार्ड साबुन के इस्तेमाल से बचें, कम समय के लिए नहाएं, स्किन को थपथपार सुखाएं और स्किन को नेचुरल रूप से मॉइस्चराइज करें। ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज नहाने से क्या लाभ होता है?

    रोज नहाने से शरीर की गंदगी को साफ करने, पसीने को साफ करने, बैक्टीरिया को साफ करने, पसीने का बदबू से बचाव करने, स्किन इंफेक्शन से बचाव करने, मांसपेशियों को रिलैक्स करने, फ्रैश महसूस करने और त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • हेल्दी स्किन के लिए क्या करें?

    हेल्दी स्किन के लिए बैलेंस डाइट लें, फल, सब्जियों और हेल्दी फैट्स से युक्स फूड्स खाएं, शरीर को हाइड्रेट रखें, स्ट्रेस को कम करने, अच्छी नींद को बढ़ावा देने, स्किन को मॉइस्चराइज करें और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें और स्किन को क्लींज करें। इससे स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना क्या खाएं?

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए डाइट में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स के पोषक तत्वों से युक्त फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, चिकन, मछली और टोफू जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। इसके लिए अलावा, अधिक चीनी का सेवन करने और अधिक नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। 

Read Next

सर्दियों में स्किन रैशेज और बाल ज्यादा झड़ने का कारण ज्यादा गर्म पानी से नहाना तो नहीं? जानें एक्सपर्ट से सच्चाई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 31, 2025 16:39 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 31, 2025 16:39 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 31, 2025 16:39 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Chandni Jain Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content