Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

मनोज बाजपेयी ने कहा- रिसर्च में आया कि सर्दियों में रोज नहीं नहाना चाहिए, क्या ये वाकई सही है?

सर्दियों में नहाएं या नहीं, इसको लेकर अक्सर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल कौंधते हैं। पिछले दिनों मनोज बाजपेयी ने भी यही सवाल एक टॉक शो के दौरान किया था। आइए, अध्ययनों के जरिए जानते हैं इसकी सच्चाई क्या है।

How Often Should I Bathe In Winter: पिछले साल प्राइम वीडियो में फैमिली मैन सीजन 3 रिलीज हुई थी। लोगों ने इसे खूब सराहा। इस वेब सीरीज में मनोज बाजपेयी (श्रीकांत तिवारी), प्रियामणि (सुचित्रा), शारिब हाशमी (जेके), निमरत कौर (मीरा) और जयदीप अहलावत (रुकमा) जैसे नामचीन कलाकार हैं। ये सभी कलाकार इस वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए अलग-अलग टॉक शोज में गए और इंटरव्यूज किए। एक टॉक शो के दौरान मनोज बाजपेयी ने एक रिसर्च का जिक्र करते हुए कहा कि सर्दियों में हमें रोज नहीं नहाना चाहिए। निमरत कौर ने तुरंत सवाल किया कि क्या यह इंडिया के लिए सच है? तभी प्रियामणि का जवाब था कि हां, हमारे इसी मौसम में तीन दिन में एक बार नहाना चाहिए। अब इस टॉक शो के बाद लोगों के बीच यह सवाल काफी तेजी से फैल रहा है कि क्या वाकई सर्दियों में रोज नहीं नहाना चाहिए? आइए, जानते हैं कि इस संबंध में स्टडीज क्या कहती हैं? इस बारे विस्तार से जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।

क्या वाकई सर्दियों में रोज नहीं नहाना चाहिए?

is it okay to not to take regular bath during winter 01 (10)

सर्दियों में रोज नहाना चाहिए या नहीं? क्या तीन दिन में एक बार नहाना काफी होता है? सर्दियों में अक्सर लोगों के मन में इस तरह के सवाल उठते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों के दिनों लोग नहाना पसंद नहीं करते हैं। वैसे भी इन दिनों ठंड जल्दी लग जाती है, जिससे सेहत बिगड़ सकती है। बहरहाल, ऐसे में यह जान लेना बहुत जरूरी है कि रोजाना नहाना चाहिए या नहीं? इस बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. करुणा मल्होत्रा का कहना है, "नहाने का संबंध त्वचा और हाइजीन दोनों से है। हालांकि, यह सच है कि सर्दियों में रोज नहाने की जरूरत नहीं होती है। इससे स्किन को नुकसान हो सकता है। ज्यादा नहाने से स्किन का सीबम प्रोडक्शन बाधित होता है। नतीजतन, स्किन अधिक ड्राई हो जाती है।" आपको जानकारी के लिए बता दें कि स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए सीबम प्रोडक्शन का संतुलित होना बहुत जरूरी है।"

इसे भी पढ़ें: क्या सर्दियों में वाकई रोज न नहाने से 34% तक बढ़ सकता है जीवन काल? जानें इस वायरल दावे की सच्चाई डॉक्टर से

क्या कहता है अध्ययन

American Academy of Dermatology (AAD) की मानें में प्रकाशित अध्ययन से यह पता चलता है कि रोजाना नहाना सही नहीं है। स्किन को ओवर वॉश करने से ‘विंटर इच’ हो सकता है। इसका मतलब है कि स्किन ड्राई हो सकती है, जिसमें खुजली और जलन की समस्या हो जाती है। वहीं, Harvard Health Publishing में प्रकाशित अध्ययन कहता है कि आप जितना कम समय के लिए नहाते हैं, स्किन का सही रहने की संभावना उतनी ज्यादा होती है। इसी रिपोर्ट से यह भी साफ होता है कि यूएस में करीब दो तिहाई आबादी नहाती है, ऑस्ट्रेलिया में करीब 80 फीसदी लोग रोज नहाते हैं, जबकि चीन में आधी आबादी सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही नहाती है। दरअसल, नहाने की फ्रिक्वेंसी हर देश में अलग-अलग होती है।

सर्दियों में नहाने के टिप्स

  1. अगर आप रोज नहीं नहाना चाहते हैं तो हर दूसरे दिन नहा सकते हैं।
  2. सप्ताह में कितनी बार नहाना है, अपनी फिजिकल एक्टिविटी के आधार पर इसे तय करें।
  3. सर्दियों में नहाने के लिए माइल्ड सोप यूज करें, जो स्किन को हाइड्रेटेड रखती है
  4. सर्दियों में नहाने का समय बहुत लंबा न रखें। सिर्फ दस मिनट के लिए नहाना पर्याप्त है।
  5. नहाने के तुरंत बाद बॉडी में मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे हाइड्रेशन स्किन में लॉक होती है।

इसे भी पढ़ें: नहाते समय बिलकुल न करें ये 4 गलतियां, स्किन और सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

निष्कर्ष

सर्दियों में रोज नहाना जरूरी नहीं है। अगर आप फिजिकली काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं, तो बेहतर होगा कि आप सप्ताह में तीन से चार बार जरूर नहाएं। वहीं, अगर आपकी एक्टिविटी कम है, तो स्किन की जरूरत के आधार नहाने का फैसला कर सकते हैं। सर्दियों में नहाने के बाद अपनी स्किन की प्रॉपर केयर करें। इससे स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेटिंग बनी रहती है। एक बात का अवश्य ध्यान रखें कि रोज नहाएं या नहीं, अपनी हाइजीन का जरूर ध्यान रखें। ऐसा न किया जाए, तो यूटीआई या संक्रमण का रिस्क बना रहता है।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • सर्दियों में न नहाए तो क्या होता है?

    सर्दियों में कई लोग नहीं नहाते हैं। एक-दो दिन मिस करने में कोई बुराई नहीं है। हां, अगर आप लंबे समय तक नहाते नहीं है, तो इसकी वजह से स्किन प्रभावित होती है, पीएचल लेवल बिगड़ सकता है और त्वचा के प्राकृतिक माइक्रोबायोम में गड़बड़ी हो सकती है। यही नहीं, न नहाने से संक्रमण और जलन का खतरा भी बढ़ जाता है।
  • रोज न नहाने से कौन-कौन सी बीमारी होती है?

    सर्दियों के दिनां में जरूरी नहीं है कि आप रोज नहाएं। हां, अगर आप लंबे समय तक नहीं नहाते हैं, तो स्किन में गंदगी चिपक सकती है, जिससे स्किन पर गंदगी, तेल और डेड सेल्स जमा हो सकते हैं। ऐसे में मुंहासे, एक्जिमा, डर्मेटाइटिस (त्वचा की सूजन) और फंगल इन्फेक्शन जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है।
  • 1 दिन में कितनी बार नहाना चाहिए?

    सर्दियों के मौसम में आप दो दिन में एक बार नहा सकते हैं। वहीं, गर्मियों के दिनों में ज्यादा पसीना आता है, तो आप एक दिन में दो बार नहा सकते हैं।

Read Next

नींद में घबराकर उठते हैं? ये आम बात नहीं, हो सकता है मेंटल प्रॉब्लम का संकेत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 13, 2026 16:55 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 13, 2026 16:55 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content