Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chanchal Sharma , BAMS-Ayurveda

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने पर आंखों पर क्या असर होता है? डॉक्टर से जानें

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना आरामदायर हो सकता है, लेकिन यह आपकी आंखों के लिए हानिकारक भी हो सकता है। आइए जानते हैं गर्म पानी से नहाने पर आंखों पर क्या असर पड़ता है? 

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए और शरीर की थकान कम करने के लिए ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं। सर्दियों में टंकी का पानी बर्फ जैसा ठंडा हो जाता है, ऐसे में गर्म पानी से नहाने पर शरीर को सुकून मिलता है और आराम भी महसूस होता है। हालांकि, कई लोग अक्सर गर्म पानी से नहाने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि गर्म पानी से सिर धुलने या मुंह धोने पर इसका बुरा असर आंखों की सेहत पर पड़ सकता है। इतना ही नहीं आयुर्वेद में भी गर्म पानी से नहाना, खासकर सिर पर गर्म पानी डालने से आंखों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानते हैं कि सर्दियों में गर्म पानी से नहाने पर आंखों पर क्या असर पड़ता है?

गर्म पानी से नहाने का आंखों पर असर

आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि ठंड में गर्म पानी से नहाना शरीर के लिए तो सुकून देने वाला होता है, लेकिन ये आंखों के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इससे आपकी आंखों को ये नुकसान हो सकते हैं:

1. आंखों में ड्राइनेस

अगर आप ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं तो आपके चेहरे की नमी कम हो जाती है, जिसके कारण आंखों के आस पास ड्राइनेस महसूस होने लगती है। सूखेपन के कारण आपको आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। खासतौर से उन लोगों को गर्म पानी से नहाते समय सावधान रहना चाहिए, जिनको पहले से ड्राई आई की शिकायत है।

इसे भी पढ़ें: गर्म पानी आपको वर्कआउट के तुरंत बाद पीना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

2. आंखों में जलन और रेडनेस

जब आप गर्म पानी से नहाते हैं तो आप सीधे तौर पर गर्म पानी की भाप के संपर्क में आते हैं, जिससे आंखों की नसों में जलन और रेडनेस की समस्या हो सकती है। इसलिए गर्म पानी से नहाते समय सावधानी बरतनी बहुत जरूरी है और ज्यादा देर तक गर्म पानी की भाप में रहने से भी बचना चाहिए।

3. कॉर्निया पर असर

हमारी आंखों के बाहरी हिस्से में कॉर्निया होता है, जो आंख का बहुत ही सेंसिटिव हिस्सा होता है। जब आप ज्यादा गर्म पानी से नहाते हैं तो इस हिस्से पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे आपकी आंखों से पानी आ सकता है और आंखों में चुभन की समस्या भी हो सकती है।

01 (12)

4. आई एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को पहले से आंखों में किसी तरह की एलर्जी की समस्या रहती है। ऐसे में गर्म पानी से नहाना नुकसानदायक हो सकता है। गर्म पानी से नहाने पर उनकी यह समस्या ज्यादा बढ़ सकती है और आंखों में खुजली, पानी आना  या सूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

5. साइनस और आंखों पर दबाव

जिनको साइनस की समस्या रहती है, उनके लिए हल्की भाप फायदेमंद हैं लेकिन जब आप लंबे समय तक गर्म पानी से नहाते हैं तो उससे निकलने वाली गर्म भाप से आंखों के पिछले हिस्से में दर्द की समस्या हो सकती है।  

इसे भी पढ़ें: ज्यादा गर्म पानी पीने से पेट की इंटरनल लाइनिंग को नुकसान हो सकता है? डॉक्टर ने बताया

सर्दियों में गर्म पानी से नहाने का सही तरीका क्या है?

सर्दियों में नहाने के दौरान गर्म पानी से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए नहाने से पहले पानी का तापमान सही तरह से जांच कर लें। पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं, नहाने के लिए हमेशा हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और जब भी चेहरे पर गर्म पानी डालें तो आंखों को बंद कर लें। नहाने के बाद अपने चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मारें।

निष्कर्ष

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना सबको अच्छा लगता है लेकिन इस आराम के चक्कर में थोड़ी सी लापरवाही करके आप अपनी आंखों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। गर्म पानी से नहाते समय आंखों को बचाने की कोशिश करें नहीं तो जलन, ड्राईनेस, खुजली आदि जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही आंखों में किसी भी तरह की असुविधा महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • रोजाना गर्म पानी से नहाने से क्या होता है?

    गर्म पानी से नहाने से स्किन ड्राई, खुजली वाली और बेजान हो सकती है, बाल कमजोर हो सकते हैं और इससे ब्लड प्रेशर में बदलाव, थकान और आंखों में ड्राइनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • क्या गर्म पानी चेहरे के लिए अच्छा है?

    नहीं, बहुत ज्यादा गर्म पानी आपके चेहरे के लिए अच्छा नहीं होता है, क्योंकि यह स्किन के नेचुरल तेलों को छीन सकता है, जिससे ड्राईनेस, जलन, रेडनेस और समय से पहले एजिंग की समस्या नजर आ सकती हैं। 
  • गरम पानी से नहाने से कौन सी बीमारी होती है?

    गर्म पानी से नहाने से कोई बीमारी नहीं होती है, बल्कि ज्यादा गर्म पानी से स्किन रूखी, खुजली, एक्जिमा, डैंड्रफ, बाल झड़ना आदि समस्याएं हो सकती हैं। 

Read Next

Delhi NCR AQI: सिर्फ स्मॉग नहीं है दिल्ली की हवा, ये 8 जहरीली गैसें कर रही हैं शरीर को बर्बाद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 09, 2026 17:24 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Jan 09, 2026 17:24 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Chanchal Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content