आंखों में चुभन का कारण: क्यों होती है आंखों में चुभन? जानें कारण और इसे रोकने के सुरक्षित तरीके

आंखों में चुभन या चुभन के कई कारण हो सकते हैं। धूल-मिट्टी, परागकण के अलावा कई अन्य वजहों से आपको यह परेशानी हो सकती है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों में चुभन का कारण: क्यों होती है आंखों में चुभन? जानें कारण और इसे रोकने के सुरक्षित तरीके


आंखों में चुभन और जलन होने के कई सामान्य और जटिल कारण हो सकते हैं। आंखों में चुभन होने के साथ-साथ आंखों में दर्द, खुजली, पानी आना, संवेदनशील जैसी परेशानियां महसूस हो सकती है। सामान्य तौर पर वातावरण में मौजूद धूल-कणों, मिट्टी, प्रदूषण, तेज हवाओं और पराग की वजह से आंखों में चुभन की परेशानी हो सकती है। आंखों मे चुभन होने पर आपको तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है, ताकि आंखों को किसी तरह की गंभीर परेशानी न हो। आज हम आपको इस लेख में आंखों में चुभन का कारण और इससे बचाव के उपाय जाएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

आंखों में चुभन के कारण? (Stinging in eyes causes in Hindi)

आंखों में चुभन के सामान्य कारण

आंखों में चुभन क्यों हो रही है, कभी-कभी इसका स्पष्ट कारण समझ नहीं आता है। हालांकि, अगर आपके आंखों में कुछ केमिकलयुक्त पदार्थ जैसे- शैंपू, स्विमिंग पूल का पानी, समस्क्रीन, क्लोरीन इत्यादि चला जाए, तो आंखों में चुभन की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा मेकअप, स्किन मॉइस्चराइज़र, सफाई और साबुन की वजह से भी आंखों में चुभन और जलन की परेशानी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - सिरदर्द और आंखों में दर्द के कारण : इन 7 कारणों से हो सकता है सिर और आंख में दर्द

गंभीर कारण

आंखों में चुभन कुछ गंभीर स्थितियों की वजह से भी हो सकती है। ऑक्यूलर रोज़ासिया (Ocular rosacea), ड्राई आई की समस्या,  आंखों में जलन यूवेइटिस या ऑर्बिटल सेल्युलाइटिस, बैक्टीरियल और वायरल नेत्र संक्रमण जैसी गंभीर स्थितियों की वजह से आपकी आंखों में चुभन हो सकती है। इसलिए इस तरह की समस्या को अनदेखा न करें। इससे आपको काफी परेशानी हो सकती है। 

अन्य कारण

सामान्य कारणों के अलावा अगर आप आंखों में कॉन्टैंट लैंस का लंबे समय से इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।  इसके अलावा पर्यावरणीय कारणों जैसे- धुएं, मोल्ड, धूल, पराग और पालतू जानवरों के डैन्डर आंखों में चले जाने से आपको चुभन हो सकता है। किसी पदार्थ से एलर्जी होने की वजह से भी आपकी आंखों में चुभन हो सकती है। इसके अलावा कुछ परिस्थितियों में गंभीर कारणों से भी आंखों में जलन हो सकती है। 

आंखों में चुभन से कैसे करें बचाव (Stinging in eyes Prevention in Hindi)

  • आंखों में धूल-मिट्टी चले जाने पर तुरंत आंखों को धोएं। 
  • अगर आप बाहर जा रहे हैं, तो आंखों पर चश्मा पहनें। 
  • लंबे समय तक कॉन्टैक्ट लेंस का इस्तेमाल न करें। 
  • धूएं से आंखों को बचाकर रखें।
  • पालतू जानवरों से दूर रहें।
  • आंखों में किसी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

आंखों में चुभन से कैसे पाएं राहत?

आंखों में अगर सामान्य कारणों से चुभन या जलन की परेशानी हो रही है, तो आप घरेलू तरीकों से इससे राहत पा सकते हैं। इन घरेलू उपायों में आप निम्न तरीके अपना सकते हैं। जैसे-

आंखों पर छिड़के ठंडा पानी - आंखों में अगर धूल-मिट्टी चली जाए, तो सबसे पहले ठंडे पानी से अपनी आंखों को अच्छे से छोएं। इससे आंखों में जमी धूल-मिट्टी निकल सकती है। 

सब्जियों का सूप - आंखों में किसी भी तरह की परेशानी होने पर सूप और सब्जियों का सेवन करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

ग्रीन टी - आंखों में चुभन, जलन और सूजन की शिकायत होने पर ग्रीन टी बैग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए ग्रीन टी बैग को एक पानी में डुबोएं। अब इसे अपने दोनों आंखों पर रखें। कुछ देर इस तरह आंखों पर टी बैग रखने से आंखों की जलन को कम किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - स्मॉग के कारण आंखों में है जलन तो न करें ये काम, अपनाएं बचाव का ये तरीका

खीरा - खीरे के टुकड़े को आंखों पर काटकर रखने से आंखों में चुभन को कम किया जा सकता है। इसके लिए खीरे के टुकड़ों को कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें। फिर इसे अपने आंखों पर डालेँ। इससे आंखों की चुभन कम होती है।

एलोवेरा - आंखों में चुभन या फिर किसी भी तरह की परेशानी के लिए एलोवेरा आपके लिए गुणकारी हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल लें। इसे एक कप ठंडे पानी में डालकर रखें। इसमें कॉटन के डुबोकर कुछ देर के लिए अपने आंखों पर रखें। इससे आंखों की जलन, लालिमा और चुभन कम हो सकती है। 

आंखों में किसी भी तरह की परेशानी होने पर अपना तुरंत इलाज कराएं। ताकि गंभीर परेशानियों से बचा जा सके। धूल-मिट्टी या फि किसी भी केमिकल्स पदार्थ का आंखों में जाने पर आंखों को तुरंत साफ करें। वहीं, अगर परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

हेल्दी डाइट से कैसे कंट्रोल रहता है थायराइड हॉर्मोन, डॉक्टर से जानें थायराइड में सही डाइट क्यों है जरूरी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version