आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होती हैं। ऐसे में हमें आंखों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। आंखों में कई तरह की परेशानी हो सकती हैं। इन परेशानियों में आंखों का लाल होना बहुत ही आम है। अधिकतर लोगों को जीवन में कभी न कभी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। वैसे तो सामान्य कारणों से आंखें लाल हो सकती हैं। लेकिन कभी-कभी गंभीर कारणों से भी आंखें लाल नजर आती हैं। ऐसे में आपको समय पर इलाज की जरूरत होती है। अगर सामान्य कारणों से आपकी आंखें लाल हो गई हैं, तो आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा लेकर आंखों की लालिमा को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन घरेलू उपचार के बारे में-
1. खीरा
आंखों की लालिमा को दूर करने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चाकू की मदद से खीरे के दो स्लाइस काटें। अब इस स्लाइस को अपनी दोनों आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें। इस प्रक्रिया को 2 से 3 बार अपनाने से आंखों की लालिमा कम या दूर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - सूजन कम करने के लिए इन 6 तरीकों से करें हल्दी का प्रयोग, जानें एक दिन में कितनी मात्रा में ले सकते हैं हल्दी
2. टी बैग
टी बैग के इस्तेमाल से आप आंखों की लालिमा को दूर कर सकते हैं। टी-बैग एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों की लालिमा को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 टी बैग लें। अब इसे 5 मिनट तक पानी में भिगो दें। इसके बाद इन टी बैग को फ्रिज के अंदर 10 मिनट के लिए रखें। इसके बाद फ्रिज से टी बैग को निकालकर इसे निचोड़ लें और कुछ समय के लिए अपने आंखों पर रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से आंखों को साफ कर लें। इससे आपके आंखों की लालिमा दूर हो सकती है। साथ ही आपको काफी सुकून का अनुभव होगा।
3. नारियल तेल
आंखों की नमी को बरकरार रखने में नारियल का तेल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आंखों का सूखापन दूर होगा। साथ ही आंखों की लालिमा भी कम होती है। इसके लिए नारियल तेल की कुछ बूंदें लें। अब इसे अपने पलकों के आसपास लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आंखों की लालिमा कम होगी।
4. एलोवेरा जेल
आंखों की सूजन और लालिमा को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होता है, जो आंखों से संक्रमण को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 गिलास एलोवेरा जूस लें। अब इस जूस से अपने आंखों को धोएं। ध्यान रखें कि एलोवेरा जूस फ्रेश होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की मिलावट न करें। इसके अलावा आप चाहें, तो एलोवेरा की टहनी के स्लाइस को भी अपने आंखों पर कुछ समय के लिए रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - माइग्रेन के दर्द से राहत पाने में मददगार है अपराजिता , इन 6 तरीकों से करें इस्तेमाल
5. दूध और शहद
आंखों की लालिमा को दूर करने के लिए गर्म दूध और शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 2 से 3 चम्मच गुनगुना दूध लें। अब इसमें 2 से 3 चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को रुई की मदद से अपने पलकों पर लगाएं। 10 से 15 मिनट के लिए इस मिश्रण को पलकों पर लगा रहने दें। इसके बाद अपनी आंखें साफ कर लें। इससे आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
आंखों की लालिमा को दूर करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आंखों के आसपास किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर या फिर आई स्पेशलिस्ट से जरूर सलाह लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version