
अपराजिता फूल देखने में काफी अच्छा लगता है। इसकी बेलें घरों की खूबसूरती को बढ़ाने में आपकी मदद कर सकती हैं। आयुर्वेद में अपराजिता को कई नाम से जाना जाता है। सफेद और नीले रंग के फूलों (aparajita flower in hindi) वाला अपराजिता देखने में जितना खूबसूरत लगता है। स्वास्थ्य के लिए उतना ही लाभकारी होता है। यह महिला, पुरुष, बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है। वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने में अपराजिता का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है, तो आप अपराजिता का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपराजिता में एंटी-इंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है। इसके अलावा यह एंटी-बैक्टीरियल और दर्दरोधी गुण होता है, जो शरीर और सिर में होने वाले दर्द को दूर कर सकता है। आज हम आपको इस लेख में अपराजिता के इस्तेमाल से माइग्रेन को दूर करने का तरीका बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं अपराजिता से कैसे दूर करें माइग्रेन का दर्द?
1. दूध के साथ अपराजिता का करें इस्तेमाल
अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है, तो रात में सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में 1-2 ग्राम अपराजिता की जड़ का चूर्ण मिलाकर पिएं। 2 से 3 दिन में इस दूध पा सेवन करने से आपको माइग्रेन से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही यह आपकी अन्य परेशानी को दूर करने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें - पेट की परेशानियों को दूर करने के लिए एलोवेरा का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
2. सफेद फूलों का लगाएं लेप
अपराजिता के फूलों से सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए अपराजिता के सफेद फूलों को पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा चंदन का पाउडर मिलाकर लेप तैयार कर लें। इस लेप को अपने सिर पर लगाएं। इससे आपको सिरदर्द और माइग्रेन से आराम मिलेगा।
3. अपराजिता की पत्तियों का इस्तेमाल
माइग्रेन और सिरदर्द से राहत पाने के लिए आप अपराजिता के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए अपराजिता की पत्तियां लें। अब इसे अच्छे से पीस लें। इसमें 1 बूंद अदरक का रस मिलाएं। अब इस लेप को अपने सिर पर लगाएं। इससे आपको सिरदर्द से तुरंत आराम मिलेगा। साथ ही लगातार इस लेप को लगाने से माइग्रेन की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है।
4. अपराजिता की जड़ और सोंठ
सिरदर्द और माइग्रेन से आराम पाने के लिए अपराजिता के जड़ का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप अपराजिता की जड़ को पीस लें। अब इसमें थोड़ा सा सोंठ पाउडर मिला लें। अब इस लेप को अपने सिर पर लगाएं। इससे आपको कुछ ही समय में आराम मिल सकता है।
5. तकिए के नीचे रखें अपराजिता के फूल
अगर आपको माइग्रेन की शिकायत बनी रहती है, तो रात में सोते समय अपने तकिए के नीचे अपराजिता के फूल या पत्तियों को रखें। इससे माइग्रेस से आराम मिल सकता है। साथ ही सिरदर्द तुरंत गायब हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें - अमलतास की चटनी खाने से दूर होती है कब्ज और सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें बनाने का तरीका
6. अपराजिता के फूल की चाय
माइग्रेन और सिरदर्द को दूर करने के लिए आप अपराजिता के फूलों से तैयार चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर की थकान तुरंत दूर हो जाएगी। इसके अलावा आप मूड भी फ्रेश रहेगा। चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी लें। अब इसमें 1 चम्मच नीची और 2 अपराजिता का फूल डालें। अब इसे अच्छे से उबलने दें। जब पानी रंग बदल ले। तो इस छानकर पी जाएं।
सिरदर्द और माइग्रेन से राहत पाने के लिए आप अपराजिता के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपका सही इलाज हो सके।