Expert

दर्दनाक होती है ब्लैडर इंफेक्शन की स्थिति, राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

ब्लैडर इंफेक्शन ठीक करने के लिए आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में-
  • SHARE
  • FOLLOW
दर्दनाक होती है ब्लैडर इंफेक्शन की स्थिति, राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय


Home Remedies to Get Rid of Bladder Infection in Hindi: पेशाब के दौरान जलन या दर्द, कई कारणों से हो सकता है। इसमें ब्लैडर इंफेक्शन भी एक है। यह समस्या किसी भी लिंग या उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। ब्लैडर इंफेक्शन होने पर अक्सर लोग एंटीबायोटिक का सेवन कर लेते हैं। लेकिन इससे शरीर में मौजूद गुड बैक्टीरिया नष्ट हो सकते हैं। अगर आप भी ब्लैडर इंफेक्शन से पीड़ित हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। जानें, ब्लैडर इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय-

ब्लैडर इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय- Home Remedies to Get Rid of Bladder Infection in Hindi

1. लहसुन का सेवन करें

ब्लैडर इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करता है। अगर आपको ब्लैडर इंफेक्शन हो गया है, तो आप लहसुन की 4-5 कलियों का सेवन कर सकते हैं। आप सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन खा सकते हैं। लहसुन सेहत से जुड़ी कई अन्य समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें- सर्दियों की डाइट में शामिल करें हरा लहसुन, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

2. सेब का सिरका ठीक करेगा इंफेक्शन

अगर आप ब्लैडर इंफेक्शन से परेशान हैं, तो सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब का सिरका, बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करता है। ब्लैडर इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें सेब का सिरका और नींबू का रस मिलाएं। इसे पाने से इंफेक्शन को ठीक करने में मदद मिल सकती है। सेब का सिरका, पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है।

coriander water

3. धनिया का पानी पिएं

धनिया का पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। धनिया का पानी, यूरिन और ब्लैडर इंफेक्शन से छुटकारा दिला सकता है। अगर आप नियमित रूप से धनिया का पानी पिएंगे, तो इससे इंफेक्शन से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप पानी में धनिया के बीज डालें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। आप चाहें तो धनिया के बीजों का पानी पूरे दिन भी पी सकते हैं। 

4. हर्बल टी का सेवन करें

ब्लैडर इंफेक्शन होने पर आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। ब्लैडर इंफेक्शन की वजह से आपको जलन और दर्द का अनुभव हो सकता है। अगर आप भी ब्लैडर इंफेक्शन की वजह से परेशान हैं, तो हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। दालचीनी की चाय, ब्लैडर इंफेक्शन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें- बालों पर लगाएं आंवला और शिकाकाई से बने ये 3 हेयर मास्क, मिलेंगे कई फायदे

5. आंवले को करें डाइट में शामिल

आंवला, विटामिन सी से भरपूर होता है। अगर आप ब्लैडर इंफेक्शन से परेशान हैं, तो आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप आंवले को कई तरीकों से कर सकते हैं। आप इसे सीधे तौर पर खा सकते हैं या फिर पाउडर के रूप में सेवन कर सकते हैं।  

Read Next

आईब्रो थ्रेडिंग के बाद दाने क्यों निकलते हैं? जानें कारण और बचाव के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version