Doctor Verified

Colitis: कोलाइटिस (आंतों का रोग) होने पर अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, दर्द और सूजन से मिलेगी राहत

Colitis Home Remedies: कोलाइटिस में आंतों में सूजन और पेट में दर्द का अनुभव हो सकता है। इसके लिए आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
Colitis: कोलाइटिस (आंतों का रोग) होने पर अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, दर्द और सूजन से मिलेगी राहत


Colitis Home Remedies in Hindi: कोलाइटिस, बृहदान्त्र में सूजन है। आपको बता दें कि बृहदान्त्र में पचा हुआ भोजन मल बन जाता है, जो बड़ी आंत का मुख्य भाग है। कोलाइटिस में बृहदान्त्र में सूजन हो जाती है। इसकी वजह से मल काफी पतला और खूनी हो जाता है। जानी कोलाइटिस होने पर मल के साथ खून निकल सकता है। इस दौरान व्यक्ति को तेज दर्द का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा, थकान, कमजोरी औ चक्कर आना कोलाइटिस संक्रमण की वजह से हो सकता है। कुछ लोगों को क्रोनिक कोलाइटिस का भी सामना करना पड़ता है। वैसे तो कोलाइटिस होने पर आपको इलाज करवाना चाहिए। हालांकि, आप इलाज के दौरान इन नेचुरल उपायों को भी आजमा सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कोलाइटिस से बचने के उपाय-

1. मुलेठी पाउडर

कोलाइटिस की समस्या होने पर मुलेठी पाउडर का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कटोरी दही लें। इसमें चुटकीभर मुलेटी पाउडर मिलाकर खा लें। कुछ दिनों तक दही और मुलेठी का सेवन रोजाना करें। इससे कोलाइटिस रोग के लक्षणों में आराम मिलेगा। 

2. अश्वगंधा

स्ट्रेस या चिंता की वजह से भी कोलाइटिस रोग का जोखिम बढ़ता है। अगर आप ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं, तो कोलाइटिस होने पर अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में अश्वंगधा को बेहद फायदेमंद माना गया है। अश्वगंधा, कई बीमारियों का इलाज करने में असरदार होता है। अश्वगंधा, कोलाइटिस के लक्षणों को कम करने में कारगर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Left-Sided Ulcerative Colitis: पेट के बाएं हिस्से में होता है अक्सर दर्द तो कारण हो सकती है ये बीमारी

colitis

3. हल्दी पाउडर

अगर आपको कोलाइटिस रोग है, तो हल्दी पाउडर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। हल्दी पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आंतों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। कोलाइटिस में आप दही, छाछ या देसी घी के साथ मिलाकर हल्दी पाउडर का सेवन कर सकते हैं। 

4. योगर्ट

कोलाइटिस होने पर आप योगर्ट का सेवन कर सकते हैं। योगर्ट में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। आप लंच में योगर्ट का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- अगर आप को बड़ी आंत में सूजन है तो आप को क्या क्या खाना चाहिए?

5. इसबगोल

कब्ज होने पर इसबगोल लेना बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपको कोलाइटिस है, तो भी इसबगोल का सेवन किया जा सकता है। आप दही के साथ इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको कोलाइटिस के लक्षणों में काफी आराम मिलेगा।

कोलाइटिस होने पर करें इन चीजों का परहेज

  • अगर आपको कोलाइटिस है, तो डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचें।
  • कोलाइटिस होने पर अधिक फाइबर इनटेक लेने से बचना चाहिए।
  • कोलाइटिस से पीड़ित रोगियों को राजमा, छोले और उड़द जैसी दालों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Read Next

Homemade Serum: चेहरे के लिए घर में बनाएं सीरम, गर्मियों में होने वाली समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer