Doctor Verified

गर्मियों में बार-बार हो जाता है पेट दर्द, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा

गर्मी की वजह से हम सभी को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। गर्मी की वजह से पेट दर्द हो, तो आप इन घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में बार-बार हो जाता है पेट दर्द, तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगा फायदा


Home Remedies to Get Rid of Stomach Pain in Summers in Hindi: चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी न सिर्फ त्वचा को प्रभावित करती है, बल्कि इसका हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। गर्मी की वजह से एसिडिटी, पेट में जलन, सीने में जलन, घबराहट, बेचैनी, सिरदर्द, उल्टी, मतली और चक्कर आना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, कई लोग गर्मी के मौसम में पेट दर्द से भी परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोग पेट दर्द से राहत पाने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। हालांकि, आपको पेट दर्द होने पर ज्यादा दवाइयां खाने से बचना चाहिए। इसके बजाय आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मियों में पेट दर्द होने पर कौन-से घरेलू उपाय आजमाने चाहिए (Garmi me Pet Dard ke Liye Gharelu Upay in Hindi)-

गर्मियों में पेट दर्द के घरेलू उपाय- Home Remedies to Get Rid of Stomach Pain in Summers

1. तुलसी

अगर आपको पेट दर्द हो रहा है, तो आप तुलसी का उपयोग कर सकते हैं। तुलसी की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पेट की सूजन और दर्द से राहत दिला सकते हैं। इसके साथ ही, तुलसी में पाए जाने वाले तत्व गैस से भी छुटकारा दिलाते हैं। आप तुलसी की पत्तियों का काढ़ा या चाय बनाकर पी सकते हैं। 

2. पुदीना

पुदीना भी, गर्मियों में होने वाले पेट दर्द से छुटकारा दिला सकता है। दरअसल, कई बार गर्मी या एसिडिटी की वजह से पेट दर्द होने लगता है। ऐसे में पुदीने का सेवन करना फायदेमंद होता है। क्योंकि पुदीने की तासीर ठंडी होती है। यह पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद करती है। आप पुदीने के पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके पेट को ठंडक मिलेगी। उल्टी और मतली जैसी समस्याएं भी दूर होंगी। आप नींबू पानी में भी पुदीने की पत्तियों का रस मिलाकर पी सकते हैं।

3. दही

दही पेट को ठंडक देता है। यह आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आपको गर्मी या पाचन से जुड़ी समस्याओं की वजह से पेट में दर्द हो रहा है, तो ऐसे में आप दही का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी दही लें। इसमें काला नमक मिलाएं और खा लें। आप चाहें तो छाछ भी पी सकते हैं। दही और छाछ, पेट दर्द से राहत दिलाते हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में रोज पिएं पुदीने का पानी, पेट रहेगा ठंडा और मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

stomach pain

4. नारियल पानी

गर्मियों में अगर आपको पेट दर्द का अनुभव हो रहा है, तो आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। साथ ही, यह पेट और शरीर को भी ठंडा रखता है। नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। नारियल पानी एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

5. केला

गर्मियों में पेट दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप केले का सेवन भी कर सकते हैं। खासकर, अगर पेट में गर्मी की वजह से दर्द हो रहा है, तो केला खाना फायदेमंद हो सकता है। केला, एसिड को कंट्रोल करता है। साथ ही, इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को सही रखता है। केला खाने से पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। 

Read Next

गर्मी की वजह से आ रहे हैं बार-बार चक्कर, तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version