
Mint Water Benefits In Hindi: गर्मी के मौसम में ऐसी चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए। इनमें पुदीना भी शामिल है। अधिकतर लोग पुदीने की चटनी, पुदीने का रायता और पुदीने की चाय का सेवन करते हैं। इसके अलावा, गर्मियों में पुदीने का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे पीने से डिहाइड्रेशन और लू की समस्या से बचाव होता है। पुदीने में विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और थायमीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-वायरल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। पुदीने की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में पुदीने का पानी पीने से शरीर ठंडा और फ्रेश रहता है। साथ ही, कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं गर्मियों में पुदीने का पानी पीने के फायदे -
गर्मियों में पुदीने का पानी पीने के फायदे - Mint Water Benefits In Summer In Hindi
शरीर को ठंडक दे
गर्मियों में लू की समस्या से बचने के लिए आप पुदीने का पानी पी सकते हैं। पुदीने की तासीर बेहद ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप गर्मियों में पुदीने के पानी का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर को ठंडक मिलेगी। इसके नियमित सेवन से पेट की जलन और गर्मी भी शांत होती है।
एसिडिटी से आराम दिलाए
गर्मियों में अधिकतर लोगों को एसिडिटी की समस्या होने लगती है। ऐसे में पुदीने का पानी पीना काफी फायदेमंद हो सकता है।दरअसल, पुदीने में मौजूद मेंथॉल पेट की गर्मी को कम करने में मदद करता है। इससे पेट और सीने की जलन से काफी राहत मिल सकती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
पुदीने का पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। दरअसल, पुदीने में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप कई तरह की गंभीर बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में पिएं खरबूजे का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
शरीर को हाइड्रेट रखे
गर्मियों में शरीर से पसीना अधिक निकलता है। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में पुदीना का पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इसे पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।
सिरदर्द से आराम दिलाए
गर्मी के मौसम में कई लोगों को सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। ज्यादा देर तक तेज धूप में रहने के कारण सिर में तेज दर्द होने लगता है। ऐसे में आपको पुदीने के पानी का सेवन करना चाहिए। पुदीने में मेंथॉल होता है, जो मसल्स को रिलैक्स करता है और दर्द से आराम दिलाता है।
इसे भी पढ़ें: Haldi Pudina Chai: हल्दी-पुदीने की हर्बल चाय पीने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
पुदीने का पानी कैसे बनाएं - How To Make Mint Water
पुदीने का पानी बनाने के लिए आप पानी की बोतल में पुदीना की 15-20 पत्तियों को डालें। इस पानी को 1-2 घंटे के लिए रख दें। फिर पूरे दिन इस पानी को पीते रहें। आप चाहें तो इसमें नींबू के स्लाइस भी डाल सकते हैं। इसे पीने से आप दिनभर फ्रेश महसूस करेंगे।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version