गर्मियों में पिएं खरबूजे का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Muskmelon Juice Benefits: गर्मियों में खरबूजे का जूस पीने से शरीर फ्रेश और हाइड्रेटेड रहता है। इसका सेवन शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद होता है।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 22, 2023 14:00 IST
गर्मियों में पिएं खरबूजे का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Muskmelon Juice Benefits In Summer In Hindi: गर्मियां आते ही बाजारों में खरबूजा बिकना शुरू हो जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। खरबूजे में विटामिन-बी1, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, विटामिन-के, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। ज्यादातर लोग खरबूजे को काटकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप चाहें तो इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं। इसे पीने से डायबिटीज को मैनेज करने से लेकर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में फायदा मिलता है। इसके नियमित सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं गर्मियों में खरबूजे का जूस पीने के फायदे क्या-क्या हैं -

गर्मियों में खरबूजे का जूस पीने के फायदे - Muskmelon Juice Benefits In Summer In Hindi

इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद

स्वस्थ रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होना बहुत जरूरी है। खरबूजे के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से आप कई गंभीर बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

Muskmelon-Juice-Benefits

शरीर को हाइड्रेट रखे

गर्मी के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी होने लगती है। डिहाइड्रेशन की समस्या से बचने के लिए खरबूजे के जूस का सेवन लाभकारी हो सकता है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। इसे पीने से बॉडी हाइड्रेटेड और कूल रहती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में जरूर करें सौंफ का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखे

हाई बीपी की समस्या में खरबूजे के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। वहीं, इसमें मौजूद एडीनोसीन खून को पतला करने के लिए फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखे

खरबूजे के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम करता है। नियमित रूप से इसका जूस पीने से कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोज पिएं गन्ने का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

वजन घटाने में मददगार

खरबूजे का जूस पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें पानी और फाइबर की काफी मात्रा होती है। इसे पीने से पेट लंबे तक भरा हुआ रहता है और आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं। इस तरह यह आपके बढ़े हुए वजन को कंट्रोल करने में मददगार हो सकता है।

गर्मियों में खरबूजे का जूस पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी या एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Disclaimer