गर्मी में जरूर करें सौंफ का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Fennel Seeds Benefits In Summer: गर्मियों में सौंफ के सेवन से शरीर की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। जान इसके फायदे -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 12, 2023 11:52 IST
गर्मी में जरूर करें सौंफ का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Fennel Seeds Benefits In Summer In Hindi: सौंफ का इस्तेमाल आमतौर पर मसाले या माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। सौंफ भोजन को पचाने में मदद करने के साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखने में भी मदद करती है। सौंफ में विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में सौंफ का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और पेट की जलन भी शांत होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में हम आपको गर्मियों में सौंफ खाने के 5 फायदे बता रहे हैं -

गर्मी में सौंफ खाने के फायदे - Fennel Seeds Benefits In Summer In Hindi

शरीर को ठंडक प्रदान करती है

गर्मी में सौंफ का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह पेट की गर्मी को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा, सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। रोजाना सौंफ खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है और ब्लड को साफ करने में मदद मिलती है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखे

गर्मियों में अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं। ऐसे में, सौंफ का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर बनती है और पेट ढंग से साफ होता है। सौंफ का नियमित रूप से सेवन करने से पेट में गैस, कब्ज, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

Fennel-Seeds-Benefits-In-Summer

वजन घटाने में सहायक

अगर आप गर्मियों में वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको डाइट में सौंफ को जरूर शामिल करना चाहिए। सौंफ पाचन में सुधार करने के साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मददगार होती है। इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है और वजन कम होता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में खूब खाएं ककड़ी, वजन होगा कम और मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

इम्यूनिटी को मजबूत बनाए

सौंफ में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की प्रचुर मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा सौंफ में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो संक्रमण और वायरस से बचाव करते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे

सौंफ का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में रोज पिएं गन्ने का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

गर्मी में सौंफ का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आप किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह से ही इसका सेवन करें।

Disclaimer