Is Eating Quinoa Everyday Healthy: क्विनोआ एक प्रकार का अनाज है। क्विनोआ में फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। क्विनोआ, ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए इसे सुपरग्रेन के नाम से भी जाना जाता है। दलिया या उपमा की तरह, इसे भी सब्जियों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। वेट लॉस के लिए, क्विनोआ एक फायदेमंद रेसिपी मानी जाती है। प्रोटीन होने के कारण, क्विनोआ का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म मजबूत बनता है। वेट लॉस डाइट, फॉलो करने वाले लोगों में, क्विनोआ एक पॉपुलर ग्रेन माना जाता है। लोगों को लगता है, इस हेल्दी ग्रेन का सेवन रोज कर सकते हैं। कई लोग, तो एक्सपर्ट की सलाह के बगैर, क्विनोआ का सेवन, रोजाना करने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये जरूरी नहीं है कि कोई चीज रोजाना खाई जाए, तभी उसके फायदे शरीर को मिलेंगे। एक ही चीज को रोज खाने से, उसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में क्या क्विनोआ का सेवन, हर दिन करना सेफ है? इसका जवाब हम आगे जानेंगे।
क्या रोज क्विनोआ खा सकते हैं?- Is Eating Quinoa Everyday Healthy
तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना ने बताया कि क्विनोआ का सेवन रोज नहीं करना चाहिए। क्विनोआ का सेवन करने से, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन, सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। क्विनोआ का ज्यादा सेवन करने से, पेट में दर्द, डायरिया, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। क्विनोआ में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। जरूरत से ज्यादा फाइबर का सेवन करने से भी, शरीर बीमार हो सकता है। क्विनोआ में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स, शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं लेकिन एंटीऑक्सीडेंट्स का ज्यादा सेवन करने से, हार्ट और अन्य अंगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए क्विनोआ का सीमित सेवन ही करना चाहिए। जिन लोगों को लो-ब्लड शुगर लेवल की समस्या है, उन्हें क्विनोआ नहीं खाना चाहिए। क्विनोआ खाने से, ब्लड शुगर लेवल घटता है। क्विनोआ में एंटीआइपरटेंसिव गुण होते हैं। अगर आपको लो-बीपी की समस्या है, तो भी क्विनोआ का सेवन करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Banana For Weight Loss: क्या वजन घटाने के लिए केला खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय
रोज क्विनोआ खाने के नुकसान- Quinoa Side Effects For Health
- क्विनोआ में ऑक्सेलिक एसिड की मात्रा पाई जाती है। ये एसिड, कैल्शियम को कम कर सकता है। इस कारण से, किडनी में स्टोन्स हो सकते हैं।
- क्विनोआ का ज्यादा सेवन करने से, त्वचा में संक्रमण या एलर्जी हो सकती है। क्विनोआ में सैपोनिन नाम का यौगिक मौजूद होता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाएंगे, तो जलन, सूजन, खुजली हो सकती है।
- पेट में गैस, पेट दर्द, अल्सर जैसी समस्याओं से बचने के लिए भी, क्विनोआ का सेवन रोज नहीं करना चाहिए।
- क्विनोआ का रोज सेवन करने से, श्वसन तंत्र में जलन और सूजन की समस्या हो सकती है। ज्यादा मात्रा में क्विनोआ खाएंगे, तो सिरदर्द और घबराहट भी हो सकती है।
क्विनोआ का सेवन कैसे करें?
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, वो क्विनोआ का ज्यादा सेवन करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि रोज क्विनोआ खाने के बजाय, हफ्ते में 3 से 4 बार ही खाएं। क्विनोआ, चावल की तरह ही पकने के बाद, फूल जाता है। क्विनोआ का सेवन, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों के लिए ही किया जा सकता है। क्विनोआ से, सलाद, सूप, पोरिज, पेनकेक्स बना सकते हैं। एक बार में, एक बाउल क्विनोआ से ज्यादा मात्रा का सेवन न करें।
उम्मीद करते हैं, आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version