Expert

थायराइड में क्विनोआ खाने से सेहत को म‍िलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे डाइट में कैसे शाम‍िल करें

थायराइड में हेल्‍दी चीजों का सेवन करके आप थायराइड ग्‍लैंड को स्‍वस्‍थ रख सकते हैं। ऐसा ही एक सुपरफूड है क्विनोआ ज‍िसे खाने से अनेक फायदे म‍िलते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
थायराइड में क्विनोआ खाने से सेहत को म‍िलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे डाइट में कैसे शाम‍िल करें


Quinoa Benefits For Thyroid: ज‍िन लोगों को थायराइड होता है, उनके शरीर पर डाइट का गहरा असर पड़ता है। खाने से न स‍िर्फ शरीर को एनर्जी म‍िलती है बल्‍कि‍ ऐसे कई पोषक तत्‍व शरीर को म‍िलते हैं ज‍िससे थायराइड फंक्‍शन को बेहतर बनाया जा सकता है। कई तरह के थायराइड ड‍िसआर्डर हैं ज‍िनमें हाइपोथायरायडिज्म, हाशिमोटो, ग्रेव्स रोग आद‍ि शाम‍िल हैं। इन सभी के पीछे इंफ्लेमेशन एक सबसे कॉमन कारण है। इस समस्‍या को दूर करने के ल‍िए क्विनोआ फायदेमंद माना जाता है। क्विनोआ को चिनोपोडियम क्विनोआ के नाम से जाना जाता है। यह एक फूलदार पौधा है, ज‍िसके बीजों को खाने के लिए इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। क्विनोआ ग्लूटेन-मुक्त अनाज है और इसका ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स भी कम होता है। क्विनोआ में फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। क्विनोआ में एंटीऑक्‍सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। इस लेख में जानेंगे थायराइड में क्विनोआ खाने के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइट‍िश‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।   

quinoa benefits for thyroid

थायराइड में क्विनोआ खाने के फायदे- Quinoa Benefits in Thyroid 

  1. थायराइड में क्विनोआ खाना फायदेमंद होता है क्‍योंक‍ि यह ग्लूटेन-मुक्त है। कई स्‍टडीज में यह बताया गया है क‍ि थायराइड ड‍िसआर्डर के ल‍िए ग्लूटेन-युक्‍त आहार हान‍िकारक होते हैं। 
  2. क्विनोआ का ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स करीब 53 होता है। थायराइड में लो-ग्‍लाइसेम‍िक फूड्स का सेवन करेंगे, तो ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद म‍िलेगी। ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने से थायराइड ग्‍लैंड को स्‍वस्‍थ रखने में मदद म‍िलती है। 
  3. क्विनोआ में फाइबर की उच्‍च मात्रा पाई जाती है। इससे शरीर में इंफ्लेमेशन को कंट्रोल करने में मदद म‍िलती है और थायराइड लेवल न‍ियंत्र‍ण में रहता है। 
  4. क्विनोआ में क्वेरसेटिन और कैम्फेरोल जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं ज‍िससे शरीर को इंफ्लेमेशन से बचाने में मदद म‍िलती है।
  5. क्विनोआ में आयरन, व‍िटाम‍िन-बी2, ज‍िंक जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। थायराइड हेल्‍थ और थायराइड हार्मोन के उत्‍पादन में ये पोषक तत्‍व फायदेमंद माने जाते हैं।  

थायराइड में क्विनोआ खाकर घटाएं वजन- Quinoa Benefits For Weight Loss 

जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन एंड फूड साइंस के एक शोध से पता चलता है क‍ि क्विनोआ खाने से वजन कम करने में मदद म‍िलती है। क्विनोआ में बीटाइन पाया जाता है। इसकी मदद से मोटापे की समस्‍या को दूर करने में मदद म‍िलती है। क्विनोआ खाने से मेटाबॉल‍िज्‍म को बढ़ावा म‍िलता है। क्विनोआ में मौजूद फाइबर की मदद से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसका ग्‍लाइसेम‍िक इंडेक्‍स भी कम होता है ज‍िससे ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और वजन कम करने में मदद म‍िलती है। 

थायराइड में क्विनोआ कैसे खाएं?- How to Eat Quinoa in Thyroid 

  • थायराइड मरीज द‍िनभर में ½ से 1 बाउल क्विनोआ खा सकते हैं। 
  • थायराइड में क्विनोआ खाने के ल‍िए दाल और सब्‍ज‍ियों को म‍िलाकर ख‍िचड़ी की तरह खा सकते हैं। 
  • क्विनोआ में सब्‍ज‍ियां और नींबू का रस म‍िलाकर सलाद की तरह खाया जाता है। यह तरीका सबसे कॉमन है।
  • क्विनोआ को पीसकर उसका उत्तपम या इडली बनाकर भी खा सकते हैं।
  • सब्‍ज‍ियों को म‍िलाकर क्विनोआ का पुलाव भी तैयार कर सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

सफेद या ब्राउन राइस: आयुर्वेद के अनुसार सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version