Expert

डाइट में शामिल करें 3 तरह के क्विनोआ, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Types of Quinoa: क्विनोआ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। मुख्‍य रूप से इसके तीन प्रकार हैं- काला, सफेद और लाल क्विनोआ। 
  • SHARE
  • FOLLOW
डाइट में शामिल करें 3 तरह के क्विनोआ, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


Types of Quinoa and its Health Benefits: क्विनोआ (Quinoa) एक प्रकार का अनाज है, जो सुपरफूड के रूप में जाना जाता है। यह अपने उच्च पोषण और स्वास्थ्य लाभों के लिए प्रसिद्ध है। क्विनोआ में सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं, जो इसे एक पूर्ण प्रोटीन का स्रोत बनाते हैं। क्विनोआ की एक और खासियत यह है कि यह आसानी से पकता है और इसे विभिन्न व्यंजनों में शामिल किया जा सकता है। सलाद, सूप और मुख्य व्यंजनों में इसे जोड़ने से पौष्टिकता बढ़ती है। क्विनोआ के मुख्य तीन प्रकार होते हैं- सफेद, काला, और लाल। आइए इन तीनों प्रकारों के बारे में विस्तार से जानें और उनके स्वास्थ्य लाभ समझें। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने द‍िल्‍ली के होली फैम‍िली हॉस्‍प‍िटल की डाइट‍िश‍ियन सना ग‍िल से बात की।

1. सफेद क्विनोआ- White Quinoa

white quinoa benefits

  • सफेद क्विनोआ सबसे सामान्य रूप से उपयोग होने वाला क्विनोआ है।
  • इसका स्वाद हल्का होता है और यह पकने में अन्य की तुलना में थोड़ा जल्दी तैयार हो जाता है।
  • यह ग्लूटेन-फ्री होता है, जिससे यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिन्हें ग्लूटेन से एलर्जी होती है।
  • सफेद क्विनोआ फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
  • इसमें विटामिन-बी की भरपूर मात्रा होती है, जो एनर्जी और द‍िमाग के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
  • सफेद क्विनोआ में उच्च मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं और लंबे समय तक भूख को कंट्रोल करते हैं। यह वजन कम करने के ल‍िए हेल्‍दी फूड माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- क्‍या रोज क्विनोआ खा सकते हैं? जानें क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट

2. लाल क्विनोआ- Red Quinoa

red quinoa benefits

  • लाल क्विनोआ का रंग गहरा लाल होता है। इसे सलाद और अन्य व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है।
  • लाल क्विनोआ में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्‍यादा होती है, जो शरीर में सूजन को कम करते हैं और कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
  • इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्‍यादा होती है, जो मांसपेशियों की रिकवरी के लिए फायदेमंद है। 
  • लाल क्विनोआ में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाव करता है।
  • यह मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है, जो शरीर में एनर्जी को बढ़ावा देता है और थकान को कम करता है।

3. काला क्विनोआ- Black Quinoa

black quinoa benefits

  • काला क्विनोआ का रंग गहरा काला होता है और इसका स्वाद थोड़ा मीठा होता है। 
  • काला क्विनोआ विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा, आंखों और इम्‍यून‍िटी के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है।
  • इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में थकान को कम करता है।
  • काला क्विनोआ शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है, क्योंकि इसमें फ्लेवोनोइड्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
  • काले क्विनोआ में कैल्शियम की मात्रा भी पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

इंटरमिटेंट फास्टिंग में रोटी खानी चाह‍िए या नहीं? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version