Are Red Onions Or White Onions Healthier In Hindi: लगभग हर घर में प्याज खाया जाता है। सेहत के लिए यह बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर, बाजार में दो किस्म के प्याज मिलते हैं। लाल और सफेद। दोनों किस्म के प्याज बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। हालांकि, ज्यादातर घरों में लाल प्याज का इस्तेमाल अधिक होता है। जबकि, सफेद प्याज का सेवन कम किया जाता है। लेकिन, यह तय है कि दोनों ही किस्म के प्याज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। सवाल उठता है कि सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद प्याज कौन-सा है? इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बातचीत की। आप भी जानें जवाब।
सफेद प्याज के फायदे- Health Benefits Of White Onions In Hindi
सफेद प्याज, लाल प्याज की तुलना में स्वाद में थोड़ा अलग होता है। सफेद प्याज, लाल प्याज की तुलना में हल्का और मीठा होता है। ये प्याज कम तीखे होते हैं और कच्चे होने पर इनकी बनावट कुरकुरी होती है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग इसे सलाद के रूप में ज्यादा खाना पसंद करते हैं। वहीं, अगर हम पोषक तत्वों की बात करें, तो सफेद प्याज में कम कैलोरी होती है। इसलिए, वेट मैनेजमेंट के लिए इसे अच्छा विकल्प समझा जा सकता है। यह एंटीऑसीडेंट का अच्छा स्रोत है। इसमें क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने और पुरानी बीमारियों के रिस्क को कम करने में मदद करते हैं। सफेद प्याज विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और स्किन के लिए भी इसे लाभकारी माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में लू से बचाता है सफेद प्याज, जानें इसके 8 फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
लाल प्याज के फायदे- Health Benefits Of Red Onions In Hindi
सफेद प्याज की तुलना में लाल प्याज का स्वाद ज्यादा तीखा। हालांकि, पकने के बाद इनका स्वाद भी थोड़ा मीठा हो जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें, तो लाल प्याज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इसमें एंथोसायनिन जैसे फ्लेवोनॉइड होते हैं, जो उन्हें लाल रंग देते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत है। इससे हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी घातक बीमारी का रिस्क कम होता है। इसके अलावा, सफेद प्याज की तरह, लाल प्याज में भी कैलोरी कम होती है, जो कि वेट मैनेजमेंट में मदद कर सकता है। लाल प्याज में डाइट्री फाइबर भी होता है। इससे पाचन क्षमता में सुधार होता है और मल त्याग करने की प्रक्रिया भी आसान होती है।
इसे भी पढ़ें: Healthy Diet: भोजन के साथ कच्चा प्याज खाने से मिलते हैं ये 6 जबरदस्त लाभ, प्याज में होते हैं कई पोषक तत्व
लाल प्याज या सफदे प्याजः क्या है बेहतर- Are red onions or white onions healthier
दोनों किस्म के प्याज स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और दोनों का ही इस्तेमाल सब्जी बनाने के लिए किया जा सकता है। यहा व्यक्ति की पसंद पर निर्भर करता है कि वह कौन-सा प्याज खाना पसंद करता है। दोनों ही किस्म के प्याज को सलाद के रूप में खाया जा सकता है। इनमें मौजूद तरह-तरह के पोषक तत्व ओवर ऑल हेल्थ में सुधार के लिए अहम योगदान निभाते हैं। हालांकि, किसी भी तरह के प्याज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले यह ध्यान रखें कि कहीं आपको प्याज से एलर्जी तो नहीं है। अगर ऐसा है, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट से बात कर लें।
All Image Credit: Freepik