Does Makhana Help In Weight Loss: जंक फूड के बढ़ते ट्रेंड के साथ आजकल हर किसी को अनहेल्दी खाने की आदत हो जाती है। इसके कारण कोलेस्ट्रॉल, फैटी लीवर जैसी समस्याओं का खतरा तो बढ़ता ही है, साथ ही वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है। इसलिए जंक फूड को लिमिट में खाने की सलाह दी जाती है। वेट लॉस करने के लिए भी लोग सबसे पहले डाइट फॉलो करने लगते हैं। क्योंकि हमारे वेट का आधे से ज्यादा भार खाने के कारण होता है। कई लोगों मानते हैं कि रोज मखाने खाने से जल्दी वजन घटाने में मदद मिलती है। जबकि मखाने में हेल्दी फैट्स और अन्य पोषक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में होते हैं। तो क्या सच में मखाने के सेवन से वजन घटता है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि नुपूर पाटिल फिटनेस वेलनेस सेंटर की सीईओ और न्यूट्रीशनिस्ट व फिटनेस एक्सपर्ट नुपूर पाटिल से। तो आइए इस लेख में विस्तार से समझें इस बारे में।
क्या मखाने खाने से वजन कम होता है? Does Eating Makhana Reduce Weight
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर कम मात्रा में खाया जाए, तो मखाने के सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी कम मात्रा में होती है, जो इसे वजन घटाने के लिए सुपरफूड बनाता है। इन कारणों से मखाने के सेवन से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
फाइबर से भरपूर
मखाने के सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जिससे इसके सेवन से आप काफी देर तक फीलिंग महसूस करते हैं। साथ ही यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है, जिससे अपच या कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होंगी।
भूख कम करता है
मखाने के सेवन से काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे आपको जल्दी भूख नहीं लगती है। इतना ही नहीं, भरा हुआ महसूस होने के कारण आप अपनी अगली डाइट में कम कैलोरी लेते हैं।
इसे भी पढ़ें- Makhana with Milk: दूध में भिगोकर खाएं मखाना, मिलेंगे गजब के फायदे
एनर्जी बनाए रखता है
हमारे शरीर को वर्कआउट के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। अगर आप वेट लॉस डाइट में मखाने शामिल करते हैं, तो इससे आपके शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनी रहेगी। मखाने में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।
प्रोटीन से भरपूर डाइट
वेट लॉस के लिए डाइट में प्रोटीन लेना बेहद आवश्यक है। मखाने में फाइबर के साथ प्रोटीन भी अधिक पाया जाता है, जिससे आपको तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- Makhana and Raisins: मखाना और किशमिश एक साथ खाने से मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल
पाचन स्वस्थ रहता है
पाचन खराब होने के कारण शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते हैं। यह शरीर में जमा होकर वजन बढ़ने का कारण भी बनने लगते हैं। लेकिन मखाने के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, जिससे वजन भी घटता है।
मेटाबॉलिज्म बूस्ट करे
मखाने के सेवन से शरीर को सभी पोषक तत्व मिल पाते हैं। इससे पाचन स्वस्थ रहता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। मेटाबॉलिज्म बढ़ने से वजन घटाने में मदद मिल पाती है।