Makhana with Milk: दूध में भिगोकर खाएं मखाना, मिलेंगे गजब के फायदे

Makhana Soaked in Milk: अगर आप दूध में मखाना भिगोकर खाएंगे, तो इससे आपको अनगिनत लाभ मिल सकते हैं। जानें, खाने का सही तरीका-

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Jan 31, 2023 11:17 IST
Makhana with Milk: दूध में भिगोकर खाएं मखाना, मिलेंगे गजब के फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Makhana Soaked in Milk Benefits: मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अधिकतर लोग मखाने को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आपको बता दें कि मखाना प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम का काफी अच्छा सोर्स होता है। अधिकतर लोग मखाने को घी में रोस्ट करके खाते हैं। इसके अलावा कई लोग मखाने का पाउडर बनाते हैं, फिर इसे दूध में मिलाकर खाते हैं। आप चाहें तो मखाने को दूध में भिगोकर भी खा सकते हैं। इससे आपको मखाना और दूध के सभी पोषक तत्व एक साथ मिल जाएंगे। दूध में भीगे हुए मखाना खाने से आपको पूरी एनर्जी मिलेगी, साथ ही आपकी हड्डियां भी मजबूत और ताकतवर बनेगी। इसलिए आपको भी रोजाना दूध में भीगे हुए मखानों (Makhana Soaked in Milk in Hindi) का सेवन जरूर करना चाहिए।  

दूध में मखाना भिगोकर खाने के फायदे- Makhana Soaked in Milk Benefits in Hindi

1. स्किन के लिए लाभकारी

मखाना एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड का काफी बेहतरीन सोर्स होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना दूध में भीगे हुए मखाना खाएंगे, तो इससे आपकी स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव होगा। साथ ही एजिंग के लक्षण भी कम होने लगेंगे। मखाना और दूध खाने से झुर्रियों, फाइन लाइंस कम हो सकते हैं। 

makhana soaked in milk benefits strong bones

2. हड्डियां मजबूत बनाए

मखाना और दूध दोनों ही कैल्शियम का काफी अच्छा स्त्रोत होते हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। इसलिए अगर आपको जोड़ों या हड्डियों में दर्द रहता है, तो आप दूध में भीगे हुए मखाना खा सकते हैं। जो लोग मखाने का सेवन करते हैं, उनकी हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं। उम्र बढ़ने पर भी जोड़ों के दर्द से परेशान नहीं होना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें- दूध में उबालकर खाएं मखाना, बादाम और किशमिश, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

3. पुरुषों के लिए फायदेमंद

दूध में भीगे हुए मखाना खाना पुरुषों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। मखाना पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। अगर आप रोजाना दूध में मखाना भिगोकर खाएंगे, तो आपको ताकत और एनर्जी मिलेगी। साथ ही शुक्राणुओं की गुणवत्ता और संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी।

4. थकान दूर करे

जब शरीर में फ्री रेडिकल्स बढ़ने लगते हैं, तो इसकी वजह से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तनाव होने लगता है। लेकिन अगर दूध में भीगे हुए मखाना खाएंगे, तो आपकी थकान और कमजोरी दूर हो सकती है। मखाने में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और तनाव को कम करते हैं। 

5. डायबिटीज रोगियों के लिए उपयोगी

मखाना और दूध का कॉम्बिनेशन डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। मखाने में हाइपोग्लाइसेमिक और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप दूध में भीगे मखानों का सेवन करेंगे, तो आपको डायबिटीज होने का जोखिम कम होने लगेगा।

इसे भी पढ़ें- दूध के साथ इस तरह खाएं खसखस और मखाना, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

makhana soaked in milk

दूध में मखाना भिगोकर कैसे खाएं?- How to Eat Soaked Makhana In Milk

दूध में मखाना भिगोकर खाने से आपको अनगिनत लाभ मिल सकते हैं। इसलिए आपको भी दूध में भीगे हुए मखानों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना दूध लें। इसमें कुछ मखाने डाल दें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप मखाना और दूध को एक साथ खा लें। आप रोजाना दूध में भीगे मखाना खा सकते हैं। लेकिन अधिक मात्रा में मखाना खाने से बचना चाहिए।

Disclaimer