दूध में उबालकर खाएं मखाना, बादाम और किशमिश, सेहत को मिलेंगे ये फायदे

Makhana Badam and Kishmish Boiled in Milk Benefits: सेहतमंद रहने के लिए आप मखाना, बादाम और किशमिश को दूध में उबालकर खा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
दूध में उबालकर खाएं मखाना, बादाम और किशमिश, सेहत को मिलेंगे ये फायदे


Makhana Almond and Raisins with Milk Benefits in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए दूध का सेवन अधिकतर लोग करते ही हैं। लेकिन कई लोग दूध में मार्केट में मिलने वाले सप्लीमेंट पाउडर आदि मिला लेते हैं। वहीं कुछ लोग दूध के साथ बिस्किट, टोस्ट आदि का सेवन करते हैं। गलत तरीके से दूध पीने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। ऐसे में दूध के सभी पोषक तत्वों को पाने के लिए आप इसमें मखाना, बादाम और किशमिश मिलाकर खा सकते हैं। मखाना, बादाम और किशमिश को दूध में उबालकर खाया जा सकता है। इससे दूध के पोषक तत्वों में वृद्धि होगी, साथ ही स्वाद भी कई गुणा बढ़ जाएगा। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि आखिर मखाना, बादाम और किशमिश को दूध में उबालकर खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं (Boiled Makhana Almond and Raisins in Milk in Hindi )? आइए, दूध में मखाना, बादाम और किशमिश उबालकर खाने के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से-

milk helps in weight gain

वजन बढ़ाने में फायदेमंद- Weight Gain 

अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो आपको दूध पीने की सलाह जरूर दी जाती होगी। दूध आपका वजन बढ़ाने में मदद (Milk for Weight Gain in Hindi) कर सकता है। लेकिन अगर आप दूध में मखाना, बादाम और किशमिश उबालकर खाएंगे, तो इससे आपको तेजी से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। रोज रात को सोते समय इस दूध को पीने से आपकी मसल्स मजबूत बनेंगी। साथ ही वेट गेन में भी मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें- रोज रात में इन 5 चीजों को दूध में डालकर पिएं, बढ़ने लगेगा वजन

एनीमिया से बचाए- Anemia

मखाना, बादाम और किशमिश को दूध में उबालकर (Makhana Almond and Raisins with Milk) खाने से आप एनीमिया से भी बच सकते हैं। आपको बता दें कि एनीमिया होने पर शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसकी वजह से आपको हर वक्त थकान, कमजोरी और बेचैनी महसूस हो सकती है। इस स्थिति से बचने के लिए दूध में मखाना, बादाम और किशमिश मिलाकर खाना बेहद फायदेमंद हो सकता है।

पाचन सही रखे- Digestion

स्वस्थ रहने के लिए पाचन का दुरुस्त होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन आजकल खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से अधिकतर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अगर आपको भी पाचन से संबंधित समस्याएं परेशान कर रही हैं, तो आप मखाना, बादाम और किशमिश को दूध में उबालकर खा सकते हैं। इससे आपका पाचन दुरुस्त रहेगा। साथ ही गैस और कब्ज से भी छुटकारा (How to Get Rid from Constipation in Hindi) मिलेगा।

एनर्जी बूस्ट करे- Boost Energy

दिनभर काम करने के लिए हर व्यक्ति को एनर्जी की जरूरत पड़ती है। एनर्जी बूस्ट करने के लिए आप मखाना, बादाम और किशमिश को दूध में उबालकर खा सकते हैं। अगर आप वर्किंग हैं, तो इस दूध का सेवन सुबह नाश्ते में कर सकते हैं। आप चाहें तो प्री या पोस्ट वर्कआउट भी दूध में मखाना, बादाम और किशमिश मिलाकर खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- मखाना, बादाम, तिल और सौंफ साथ में खाने से दूर होंगी 5 समस्याएं, दूर होगी खून की कमी

मखाना, बादाम और किशमिश को दूध में कैसे उबालें?- How to Boil Makhana Almond and Raisins in Milk

दूध में मखाना, बादाम और किशमिश को उबालना काफी आसान है। इसके लिए आप पैन में एक गिलास दूध डालें। अब इसमें कुछ मखाने, बादाम और किशमिश भी डाल दें। फिर दूध को अच्छी तरह से उबालें। इसके बाद आप इस दूध को पी सकते हैं। दूध में मखाना, बादाम और किशमिश(Milk with Makhana Badam and Kishmish Benefits) मिलाकर खाने से इसका स्वाद बढ़ता है। साथ ही दूध के पोषक तत्वों में भी वृद्धि होती है। आप इस दूध का सेवन रात को सोते समय कर सकते हैं। या फिर नाश्ते में भी मखाना, बादाम और किशमिश वाला दूध पिया जा सकता है।

Read Next

क्या चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer