Doctor Verified

क्या चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें इसके फायदे और नुकसान

Does Drinking Tea Increase Cholesterol: क्या चाय पीने से भी आप हाई कोलेस्ट्रॉल के शिकार हो सकते हैं? जानें इससे होने वाले नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें इसके फायदे और नुकसान


Does Drinking Tea Increase Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण आप हाई कोलेस्ट्रॉल के शिकार हो सकते हैं। इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक और कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा रहता है। शरीर में अनहेल्दी फैट जमा होने के कारण आपकी धमनियों में यह जम जाता है। इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत और  हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को डॉक्टर खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं। इंटरनेट पर लोगों का सवाल है कि क्या चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है? आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है या नहीं।

क्या चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?- Does Drinking Tea Increase Cholesterol in Hindi

भारत में पानी के बाद दूसरी सबसे ज्यादा पी जाने वाली चीज चाय है। सुबह की शुरुआत से लेकर शाम के नाश्ते तक चाय के शौक़ीन हर जगह मिल जाएंगे। हालांकि, चाय पीने से आपको कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से नींद और भूख की कमी होने के साथ ही कई अन्य परेशानियों का खतरा बना रहता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि दूध वाली सामान्य चाय पीने से आपके शरीर का चयापचय कमजोर हो जाता है। इसकी वजह से आपके शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस कमजोर हो जाता है। दूध वाली चाय बहुत ज्यादा पीने से आप हाई कोलेस्ट्रॉल के शिकार हो सकते हैं। हां, कुछ हर्बल चाय हैं, जिसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।

Does Drinking Tea Increase Cholesterol

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं चने का सत्तू, मिलेंगे अनोखे फायदे

कोलेस्ट्रॉल कम करने के उपाय- Tips To Lower High Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, फैटी फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्मोकिंग की वजह से होती है। इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह बहुत जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में कम फैट वाले फूड्स को शामिल करने और नियमित रूप से एक्सरसाइज या रनिंग करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

ज्‍यादा काजू खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 5 नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version