हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं चने का सत्तू, मिलेंगे अनोखे फायदे

Chana Sattu Benefits To Lower Cholesterol: शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाएं चने का सत्तू, जानें इसके बेहतरीन फायदे।

Prins Bahadur Singh
Written by: Prins Bahadur SinghUpdated at: May 08, 2023 16:23 IST
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं चने का सत्तू, मिलेंगे अनोखे फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Chana Sattu Benefits To Lower Cholesterol: मॉडर्न जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल समेत कई बीमारियां लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण होती हैं। आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं, ये बीमारियां अब कम उम्र के लोगों में भी हो रही हैं। इसका सबसे बड़ा कारण खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गलत आदतें हैं। अनहेल्दी डाइट और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या कहा जाता है। खून में एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 100 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से ज्यादा होने पर आपको हार्ट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए चने के सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए चने का सत्तू खाने के फायदे और सही तरीका।

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए चने के सत्तू के फायदे- Chana Sattu To Lower Bad Cholesterol in Hindi

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज, स्ट्रोक आदि का खतरा बढ़ जाता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपकी किडनी और आंख पर भी बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए चने का सत्तू खाना फायदेमंद होता है। चने के सत्तू का सेवन गर्मी के मौसम में खूब किया जाता है। सत्तू में लो सोडियम, फाइबर, आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है। 

Chana Sattu Benefits To Lower Cholesterol

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को मूंगफली खानी चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं डायटीशियन

कनाडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक चना, मटर और बींस आदि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में फायदेमंद होते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में चने का सत्तू इस तरह से फायदेमंद माना जाता है-

1. सत्तू में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद

चने के सत्तू में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में फायदा मिलता है। चने के सत्तू में फाइबर के आलावा प्रोटीन की भी पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से नसों को साफ करने और शरीर को हेल्दी बनाने में फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर चेहरे पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण

2. धमनियों को करे साफ

चने का सत्तू खाने से आपकी धमनियों में मौजूद ब्लॉकेज को कम करने में फायदा मिलता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर समेत अन्य पोषक तत्व हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद करते हैं। चने का सत्तू खाने से धमनियों में जमा प्लाक कम करने में फायदा मिलता है।

3.  फैट मेटाबोलिज्म बूस्ट करे

शरीर में चयापचय स्लो होने पर फैट जमा होने लगता है। चने के सत्तू में मौजूद फाइबर की पर्याप्त मात्रा फैट मेटाबोलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने से बचाव होता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें चने के सत्तू का सेवन?

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में चने का सत्तू किसी औषधि से कम नहीं होता है। शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए चने का सत्तू, चिया सीड के साथ मिलाकर खाएं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच चिया सीड पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पानी से निकालकर 2 चम्मच सत्तू मिलाएं और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसकी 1 गिलास ड्रिंक तैयार करें और रोजाना खाली पेट सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको फायदा मिलता है।

(Image Courtesy: freepik.com)

Disclaimer