
Drumstick Benefits For Liver: सहजन में मौजूद गुणों और पोषक तत्वों के कारण ही इसे सुपरफूड माना जाता है। सहजन के फल, फूल और पत्तियों का इस्तेमाल आयुर्वेद में कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है। सहजन में मौजूद गुण इसे मल्टीविटामिन जितना पॉवरफुल बनाते हैं। आज के समय में खानपान और जीवनशैली से जुड़ी आदतों के कारण लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। शराब का ज्यादा सेवन करने वाले लोगों को फैटी लिवर की समस्या से अक्सर जूझना पड़ता है। लिवर से जुड़ी इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सहजन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सहजन का इस्तेमाल डायबिटीज, वेट लॉस समेत कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है। सहजन में मौजूद गुण इसे नेचुरल डिटॉक्सिफायर बनाते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हाँ लिवर को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त बनाने के लिए सहजन के फायदे के बारे में।
लिवर के लिए सहजन के फायदे- Moringa Benefits For Liver in Hindi
लिवर को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त बनाए रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। असंतुलित खानपान के कारण लिवर में विषाक्त पदार्थ बढ़ने लगते हैं, इसी वजह से आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सहजन का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। इससे बनी सब्जी का सेवन भारत में खूब होता है। सहजन में विटामिन, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन सी, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके अलावा सहजन में मौजूद जिंक, पोटैशियम, फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। फैटी लिवर से छुटकारा पाने और लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: सहजन की पत्तियों का जूस पीने से शरीर की इन 5 समस्याओं में मिलता है फायदा, जानें इसे पीने का तरीका
सहजन का सेवन करने से लिवर को ये फायदे मिलते हैं-
1. लिवर एंजाइम बढ़ाने में उपयोगी
सहजन या मोरिंगा का सेवन करने से डैमेज लिवर में एंजाइम बढ़ाने में फायदा मिलता है। लिवर एंजाइम आपके लिवर फंक्शन को ठीक से कम करने में मदद करता है। इसकी कमी के कारण आपके लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इसके अलावा लिवर एंजाइम की कमी से आपके शरीर में पित्त का उत्पादन, फैट मेटाबोलिज्म आदि प्रभावित होते हैं।
2. लिवर में सूजन कम करे
बहुत ज्यादा मसालेदार और फैटी फूड्स का सेवन करने के कारण आपके लिवर में सूजन की समस्या हो जाती है। लिवर में विषाक्त पदार्थों के बढ़ने पर होने वाली सूजन क्रोनिक भी हो सकती है। लिवर में सूजन को कम करने के लिए सहजन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सहजन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में फायदेमंद होते हैं।
3. लिवर डैमेज से बचाए
सहजन का सेवन करने से लिवर डैमेज होने की समस्या में फायदा मिलता है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व लिवर को डैमेज होने से बचाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आपको हेपेटाइटिस की समस्या में भी बहुत फायदा मिलता है।
4. ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करे
सहजन या मोरिंगा का सेवन करने से आपके शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में फायदा मिलता है। शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ने से लिवर के कामकाज पर भी असर पड़ता है। इसकी वजह से लिवर में विषाक्त पदार्थ बढ़ जाते हैं और डिटॉक्स सही से नहीं हो पाता है।
इसे भी पढ़ें: सहजन पाउडर के फायदे: शरीर की इन 5 समस्याओं के लिए रामबाण है मोरिंगा पाउडर
लिवर समेत शरीर के कई अंगों के लिए भी सहजन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सहजन का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। सहजन के फल का इस्तेमाल सब्जी के रूप में किया जाता है। इसके अलावा सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
Read Next
प्रेग्नेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें डाइट से जुड़ी जरूरी सावधानियां
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version