Expert

फैटी लिवर की समस्या होने पर करें चुकंदर का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए आप डाइट में बदलाव कर सकते हैं। आगे जानते हैं फैट लिवर में चुंकदर के फायदे।   
  • SHARE
  • FOLLOW
फैटी लिवर की समस्या होने पर करें चुकंदर का सेवन, मिलेंगे कई फायदे


लाइफस्टाइल में लगातार बदलाव का असर सेहत पर देखने को मिलता है। आज के समय में सीटिंग जॉब और ऊपर से शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगे हैं। वहीं, बाहर का जंक फूड लिवर व किडनी से जुड़े कई रोगों का मुख्य कारण माना जाता है। इन सभी बदलावों के चलते आपने इस बात को नोटिस किया होगा कि बीते कुछ वर्षों से फैटी लिवर एक आम समस्या बनती जा रही है। यह समस्या तब होती है जब व्यक्ति के लिवर की कोशिकाओं में फैट जमा हो जाता है। इसके दो प्रकार होते हैं। लेकिन, यदि आप लाइफस्टाइल में बदलाव करें, तो इस समस्या के जोखिम को कम किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो शारीरिक व्यायाम और डाइट में बदलाव फैटी लिवर के रोग को दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए आप डाइट में चुकंदर को शामिल कर सकते हैं। डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि चुंकदर को डाइट में शामिल कर आप फैटी लिवर की समस्या से कैसे बच सकते हैं। 

फैटी लिवर की समस्या को दूर करता है चुकंदर - Beetroot Benefits To Reduce Fatty Liver Symptoms in Hindi 

लिवर की गंदगी को बाहर करें 

चुकंदर में बीटाइन पाया जाता है, जो लिवर के लिए फायदेमंद होता है। बीटाइन लिवर की गंदगी को हटाने में सहायक होता है। यह लिवर की कोशिकाओं में जमा टॉक्सिन और फैट को कम करने में मदद करता है। चुकंदर के नियमित सेवन से लिवर पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। साथ ही, फैटी लिवर में आराम मिलता है। 

beetroot for fatty liver in hindi

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण 

पुरानी सूजन फैटी लिवर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। चुकंदर बीटालेंस जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। चुकंदर लिवर में सूजन को कम करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है और लिवर के कार्य को बेहतर करता है। 

लिपिड मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करना  

अनियंत्रित लिपिड मेटाबॉलिज्म फैटी लीवर की पहचान है। इससे लिवर में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है। चुकंदर में बीटासायनिन पाया जाता है, जो लिपिड मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। यह चुकंदर के सेवन से लिवर में फैट के अत्यधिक निर्माण को रोकने में मदद करता है।

ब्लड शुगर को नियंत्रण करें 

फैटी लिवर वाले व्यक्तियों को ब्लड शुगर का जोखिम अधिक होता है। चुकंदर में घुलनशील फाइबर और नाइट्रेट होते हैं, जो इंसुलिन संवेदनशीलता और ब्लड शुगर को कंट्रोल करते हैं। डाइट में चुकंदर को शामिल करने से ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर करने में मदद मिल सकती है, इससे लिवर को नुकसान से बचाया जा सकता है।

लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाएं 

चुकंदर में विटामिन सी, विटामिन बी6, फोलेट और मैंगनीज जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी लिवर के कार्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये पोषक तत्व लिवर में होने वाले कार्य को बेहतर करते हैं। जिससे लिवर अपनी गंदगी को बाहर कर पहले की तरह कार्य करने लगता है। इससे डैमेज टिश्यू दोबारा से रिपेयर होते हैं और फैटी लिवर की समस्या कम होती है। 

चुकंदर को अपने आहार में शामिल करें - How To Eat Beetroot To Reduce Fatty Liver in Hindi 

  • चुकंदर का उपयोग आप सब्जी के साथ कर सकते हैं। 
  • चुकंदर को सलाद की तरह खाया जा सकता है। 
  • चुकंदर का रस आप अन्य फलों आप सब्जियों के साथ पी सकते हैं। 
  • चुकंदर की स्मूदी, यह पौष्टिक और एनर्जी को बढ़ाती है। 

इसे भी पढ़ें : फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, लिवर रहेगा स्वस्थ

चुकंदर को नियमित रूप से अपने आहार में शामिल करके, आप लीवर के स्वास्थ्य में सहायता करने और फैटी लीवर के लक्षणों को कम करने के लिए इसके शक्तिशाली चिकित्सीय गुणों का उपयोग कर सकते हैं। 

Read Next

गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए खाएं प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक फूड्स, जानें इनके बेस्ट सोर्स

Disclaimer